फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Safai Karamcharis adamant on regularization demand, strike continues for 11th day

Kathua News: नियमितीकरण की मांग पर अड़े सफाई कर्मचारी, 11वें दिन भी जारी रही हड़ताल

विज्ञापन
Safai Karamcharis adamant on regularization demand, strike continues for 11th day
शहर में बढ़ा कचरे का अंबार, लोगों ने जताई बीमारी फैलने की आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। नियमितीकरण की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को 11वें दिन भी जारी रही। लगातार सफाई कार्य ठप रहने से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और विभिन्न वार्डों, बाजारों तथा सार्वजनिक स्थलों पर कचरे के बड़े-बड़े ढेर जमा हो गए हैं। भीषण गर्मी के बीच उठ रही दुर्गंध से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि नागरिकों ने आशंका जताई कि सड़कों और गलियों में फैला सैकड़ों टन कचरा संक्रामक बीमारियां फैला सकता है।

अपनी मांगों को लेकर अडिग सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि उनकी मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। कर्मचारियों का कहना था कि यह केवल उनकी उपेक्षा नहीं, बल्कि शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लाखों लोगों की भी अनदेखी है, जिन्हें हड़ताल के कारण दूषित वातावरण में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान शाका शुभ ने सरकार पर कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय बलपूर्वक सफाई करवाने और विरोध करने वाले कर्मचारियों की गिरफ्तारी का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस बार सफाई कर्मचारी अपना अधिकार प्राप्त किए बिना हड़ताल समाप्त नहीं करेंगे। इसके जानकारी दी कि सोमवार को विभिन्न समितियों के सफाई कर्मचारी लखनपुर प्रवेशद्वार पर एकत्र होंगे, जहां आगे की रणनीति तय की जाएगी और सरकार को अपना जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समर्थन में उतरे पूर्व प्रधान नरेश शर्मा
सफाई कर्मचारियों को विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों का समर्थन मिल रहा है। शुक्रवार को कठुआ नगर परिषद के पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नरेश शर्मा धरनास्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर मंत्री और अधिकारी सरकारी खर्च पर सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं, जबकि दूसरी ओर पूरे महीने मेहनत करने वाले सफाई कर्मचारियों को परिवार का भरण-पोषण करने के लिए बेहद कम वेतन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed