फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Robin Sharma left Panthers party

राबिन शर्मा ने छोड़ी पैंथर्स पार्टी

विज्ञापन
Robin Sharma left Panthers party
कठुआ। वर्तमान परिदृश्य में प्रदेश स्तर के नेताओं के साथ जिला स्तर के नेताओं का अपनी पार्टियों से इस्तीफा देने का क्रम लगातार जारी है। इस कड़ी में जम्मू कश्मीर पैंथर्स पार्टी के जिला प्रधान राबिन शर्मा ने पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को अपने फैसले के बारे में जानकारी देते हुए शर्मा ने उनके इस फैसले के लिए पार्टी के कुछ नेताओं के व्यवहार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने बताया कि गत दिवस जम्मू में हुई पार्टी की वर्किंग कमेटी की बैठक के दौरान पार्टी के ही कुछ नेताओं की ओर से प्रो. भीम सिंह के साथ जिस तरह का व्यवहार और भाषा का उपयोग किया। उससे वह आहत हैं। नेताओं की ओर से अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए पार्टी के संस्थापक के साथ ऐसा व्यवहार देखकर अब उन्हें लगने लगा है कि जम्मू के लोगों की आवाज रही पार्टी अब अपने सिद्धांतों से भटक गई है। ऐसे में उनका पार्टी में बना रह पाना अब संभव नही है और अब वह पार्टी से अपना दो दशक पुराना रिश्ता तोड़ रहे है। उन्होंने कहा कि भले ही वह पार्टी से अपना रिश्ता तोड़ रहे हैं लेकिन अपने जनसेवा के कार्य को उनकी संस्था सर्वधर्म सेवा समिति के बैनर तले जारी रखेंगे। ताकि आम लोग जो उनके पास अपनी समस्याओं को लेकर आते हैं उनको निराश न होना पड़े। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि दो दशक तक पार्टी की सेवा करने के बाद उन्होंने अकेले ही पार्टी को छोड़ा है क्योंकि अभी भी पार्टी को किसी तरह का नुकसान पहुंचाने की उनकी कोई मंशा नही है। अगर कोई कार्यकर्ता अपनी मर्जी से पार्टी छोड़कर उनके पास आता है तो उसका उनकी संस्था स्वागत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed