फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Roadways bus collides with three vehicles

Kathua News: रोडवेज बस की तीन वाहनों से टक्कर

विज्ञापन
Roadways bus collides with three vehicles
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोगेट मोड़ के पास बुधवार की शाम पंजाब रोडवेज की बस ने तीन वाहनों में टक्कर मार दी। हादसे में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ, लेकिन घटना के बाद सभी वाहनों के चालकों के बीच कहासुनी होने लगी। इसके चलते, कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने वाहनों को हाईवे से हटाया और यातायात को बहाल किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पंजाब रोडवेज की बस के आगे अचानक आई कार को बचाने के लिए अचानक ब्रेक मारनी पड़ी। इसके चलते बस से दो-तीन कारों में मामूली खरोंचें आ गईं। इसके बाद सभी चालकों ने अपने वाहनों को हाईवे के बीचोंबीच खड़ाकर एक-दूसरे के साथ बहस करना शुरू कर दिया। इससे हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को बहाल किया। इसके बाद जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों ने कहा कि लोगेट मोड़ पर हाईवे पुल की एक ट्यूब बंद होने से अक्सर हादसे का खतरा बना रहता है। लिहाजा प्रशासन को पुल पर पुलिसकर्मियों को तैनात कर ट्रैफिक को सुचारू करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed