{"_id":"66c29b1c1b5c65644106918c","slug":"road-restore-kathua-news-c-201-1-knt1005-112333-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: भूस्खलन के कारण पांच दिन से बंद त्रिडवां-चौई मार्ग पर यातायात बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: भूस्खलन के कारण पांच दिन से बंद त्रिडवां-चौई मार्ग पर यातायात बहाल
विज्ञापन
-18 सौ की आबादी को राहत, विद्यार्थियों को रोज स्कूल-कॉलेज जाने में हो रही थी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले के कीड़ियां गंडयाल-लखनपुर ब्लॉक के पहाड़ी पंचायत त्रिडवां में भूस्खलन के चलते बंद पड़ा त्रिडवां-चौई मार्ग पांचवें दिन यातायात के लिए खोल दिया गया है। बुधवार रात बारी बारिश से हुए भूस्खलन के कारण यातायात ठप था। लोगों की गुहार पर प्रशासन ने रविवार दोपहर जेसीबी लगाकर मार्ग को खुलवा दिया।
स्थानीय सरपंच ध्यान सिंह ने बताया कि यह मार्ग 18 सौ की आबादी को शहर कठुआ से जोड़ता है। इसके चलते न केवल स्कूली बच्चों को, बल्कि स्थानीय लोगों को भी बारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वीरवार सुबह भूस्खलन के कारण गांव में स्कूली बस नहीं पहुंच पाई थी, जिसके बाद अभिभावकों ने बच्चों को वैकल्पिक मार्ग तक खुद पहुंचाया। इसके बाद वीरवार दोपहर तक त्रिडवां के पास बंद पड़ा मार्ग खोल दिया था, लेकिन त्रिडवां-चौई मार्ग रविवार दोपहर को खुल पाया। सरपंच ने बताया कि त्रिडवां-चौई मार्ग बंद होने से चार दिन से हायर सेकेंडरी स्कूल और कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थी तीन से चार किलोमिटर पैदल चलने के बाद हटली बस अड्डे पहुंच कर कठुआ और अन्य स्थानों के लिए मिनी बस लेते थे। अब रास्ता खुलने से राहत मिली है।