फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Road problem

रसाना गांव की सड़क खस्ताहाल, लोग परेशान

विज्ञापन
Road problem
रसाना गांव को हाईवे से जोड़ने वाली खस्ताहाल सड़क। - संवाद। - फोटो : KATHUA
हीरानगर। राष्ट्रीय राजमार्ग से कंडी क्षेत्र के गांव रसाना को जोड़ने वाली खस्ताहाल सड़क की वजह से आम लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र सरकार हर गांव को बेहतर सड़क से जोड़ने का दावा कर रही है, लेकिन आज भी इस गांव की सड़क वाहनों के लायक तो दूर, पैदल चलने लायक भी नहीं रही है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राकेश कुमार ने बताया कि इस गांव की खस्ताहाल सड़क के कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को तो परेशान होना ही पड़ता है, इसके साथ इस सड़क के दोनों तरफ जिन लोगों की जमीनें हैं, उन्हें भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खराब सड़क के कारण खेतों की जुताई के लिए ट्रैक्टर यहां नहीं आते। करीब दो किमी लंबी सड़क पर यातायात की भी कोई व्यवस्था नहीं है। प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार समस्या के बारे में अवगत करा चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

नीटू शर्मा ने कहा कि इस सड़क की मरम्मत होने से बेहतर यातायात की व्यवस्था हो सकती है, जिससे इस गांव के अलावा आसपास के गांवों में भी रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं। रवि कुमार ने कहा कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़ चुके हैं। खास तौर पर रात के समय दो पहिया वाहन चालकों के लिए इस सड़क पर चलना खतरे से खाली नहीं है। इस सड़क पर ओवरलोड टिप्परों और ट्रैक्टर ट्राली की आवाजाही से भी सड़क को काफी नुकसान हो रहा है। गांव के अन्य लोगों ने भी प्रदेश सरकार से मांग की है कि इस सड़क की मरम्मत का काम जल्द शुरू कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed