फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   road news

Kathua News: बरसात के बाद 60 लाख से भरे जाएंगे शहर की सड़कों के गड्ढे

विज्ञापन
road news
कठुआ। कालीबड़ी से लेकर हटली मोड़ तक शहर की सर्कुलर रोड पर जगह-जगह बने गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। बारिश होने पर इनमें पानी भरने पर चालक परेशान हो जाते हैं। वहीं आम लोगों को भी दिक्कत होती है। लोक निर्माण विभाग अब बरसात के बाद इन गड्ढों को भरकर आम लोगों को राहत देगा।
विज्ञापन

दरअसल विभाग ने इस बार 60 लाख रुपये शहर की सड़क पर गड्ढों को भरने के लिए निर्धारित किए हैं। हटली मोड़ से लेकर जराई अड्डे तक सड़क सबसे ज्यादा खस्ताहाल है। इस सड़क पर दिन रात चल रहे ओवरलोड टिप्परों ने इसकी हालत बिगाड़ दी है। आए दिन यहां हादसे भी हो रहे हैं। शहर की मुख्य सड़कों की हालत यह है कि आंबेडकर चौक से लेकर शहीदी चौक के बीच भी सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। वहीं शहर के शिवानगर मोड़ के पास भी तारकोल उखड़ चुकी है। स्थानीय लोगों की मांग है कि पिछले कई वर्षाें से शहर की सड़कों पर गड्ढे भरने का ही काम अंजाम दिया जा रहा है। इसके चलते लाखों खर्च करने के बाद भी सड़क साल भर भी टिक नहीं पाती है। ऐसे में इन सड़कों पर पुराने तारकोल को उखाड़कर नया बिछाना चाहिए।
विज्ञापन

उधर, पिछले कुछ वर्षों की बात करें तो करोड़ों रुपये सड़कों की मरम्मत पर खर्च किए जा चुके हैं। कई बार तो यह निर्माण और बिछाया गया तारकोल जनप्रतिनिधियों की ओर से भी सवालों के घेरे में रखा गया है। ऐसे में स्थायी तौर पर सड़क के गड्ढों को भरने की जगह पूरी तरह से तारकोल बिछाए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


..........

बरसात के इस मौसम में सड़क के गड्ढों की भराई का काम शुरू नहीं किया जा सकता है। टिकाऊ काम के लिए बरसात के बाद शहर की कालीबड़ी से हटली मोड़ तक सड़क पर 60 लाख की लागत से गड्ढे भरे दिए जाएंगे।

-अविनाश गुप्ता सहायक कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed