फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Road connectivity of many areas cut off due to rain

बारिश से कई इलाकों का सड़क संपर्क कटा

विज्ञापन
Road connectivity of many areas cut off due to rain
बिलावर में बारिश के बाद सड़क पर बहता बारिश का पानी। संवाद - फोटो : KATHUA
बिलावर। उपमंडल में मंगलवार देर रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज हुई तो वहीं, कई नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया। मंगलवार रात दो बजे से शुरू हुई बारिश बुधवार सुबह 10 बजे तक लगातार जारी रही। इससे उपमंडल से बहने वाले नाज, उज, भीनी, तलेन, टीरडी, पनाड, हबाड और अन्य कई नदियों-नालों का जलस्तर बढ़ जाने से कई इलाकों का सड़क संपर्क उपमंडल मुख्यालय से कटा रहा।
विज्ञापन

हालांकि दोपहर एक बजे के बाद इलाके का मौसम साफ होने पर लोगों को राहत मिली। मल्हार सड़क के कई स्थानों पर मलबा गिर जाने से सड़क पर यातायात अवरुद्ध हो गया। वहीं देहरी गला, धार डूगनू और अन्य कई पहाड़ी लिंक मांगों पर फिसलन बढ़ जाने से वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। किसानों के अनुसार जोरदार बारिश होने से इन दिनों लगाई गई कई प्रकार की फसलों और साग सब्जियों को फायदा होगा। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता मोहम्मद रजाक ने बताया के मल्हार सड़क पर कई स्थानों पर मलबा गिरा हुआ है। मौसम साफ होने के बाद यातायात बहाल करने के लिए जेसीबी मशीनें लगा दी जाएंगी। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed