{"_id":"68bf43f1e0785288d90ce3f2","slug":"road-closed-for-a-month-due-to-landslide-huge-problem-in-traffic-kathua-news-c-201-1-knt1008-123849-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: भूस्खलन से सड़क महीनेभर से बंद, आवागमन में भारी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: भूस्खलन से सड़क महीनेभर से बंद, आवागमन में भारी परेशानी
विज्ञापन
धार सड़क किलथर से पंचायत अमुआला भूस्खलन के चलते पिछले एक महीने से बंद है। वाहनों का आवागमन नहीं हो पाने के कारण अमुआला और सूंडला पंचायतों की करीब 3000 से अधिक आबादी को आवागमन को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
लोक निर्माण विभाग हीरानगर के अंतर्गत बनी सड़क क्षेत्रीय दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। स्थानीय निवासी करतार सिंह, राम चंद और बोध राज ने बताया कि भारी बारिश के कारण किल्थर इलाके में भूस्खलन के चलते सड़क धंस गई थी, जिसके लिए संबंधित विभाग की ओर से कई बार सड़क को दुरुस्त करने का प्रयास भी किया गया लेकिन सड़क पर वाहनों का आवागमन अभी तक बहाल नहीं हो पाया है।
पंचायत के पूर्व सरपंच मनोहर लाल गुप्ता ने संबंधित विभाग से सड़क को नए विकल्प के साथ बनाने का आग्रह किया है। कहा की गांव अमुआला से मौजूदा समय में यदि किसी बीमार व्यक्ति को अस्पताल तक पहुंचाना होता है तो काफी मुश्किलों का सामना करने के बाद उसे धार मुख्य सड़क तक पहुंचाया जा रहा है। इसके साथ हर रोज सैकड़ों व्यावसायिक लोग सड़क से आवागमन करते हैं, लेकिन कीचड़ और दलदल भरी सड़क और भूस्खलन भरे रास्ते से जान जोखिम में डालकर लोग आ-जा रहे हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है।