{"_id":"681670a9d5d428d3b1034505","slug":"road-closed-due-to-landslides-on-bani-dhaman-road-traffic-disrupted-kathua-news-c-201-1-knt1008-119826-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बनी-धमान मार्ग पर पस्सियां गिरने से रास्ता बंद, यातायात बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बनी-धमान मार्ग पर पस्सियां गिरने से रास्ता बंद, यातायात बाधित
Sun, 04 May 2025 01:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 04 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
बनी-धमान सड़क पर बारिश के बीच पस्सियां हटाते लोग। संवाद
- फोटो : kathua
बारिश के बाद कीचड़ से भरी सड़कें, जगह-जगह बढ़ी फिसलन
बनी। बारिश ने बनी-धमान संपर्क मार्ग पर भारी मात्रा में पस्सियां खिसकने से कई स्थानों पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। बारिश के बाद सड़कें कीचड़ से भर गई हैं। जगह-जगह फिसलन की स्थिति बनी हुई है। इससे दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कतें आ रही हैं।
स्थानीय निवासी शकील अहमद, पूरन चंद और राजेश्वर कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने खुद ही हाथों से मलबा हटाकर रास्ता खोलने की कोशिश की। साथ ही कहा कि यह संपर्क मार्ग करीब 10 पंचायतों की लगभग 25,000 की आबादी को जोड़ता है, जो दैनिक रूप से इसी रास्ते से आवाजाही करती है। स्थिति इतनी विकट हो गई है कि लोगों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में घंटों की देरी हो रही है। कई स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्र भी परेशान रहे। कुछ को तो स्कूल तक पहुंचने का रास्ता ही नहीं मिला। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मार्ग पर गिरे मलबे को अविलंब हटाने और सड़क की तत्काल मरम्मत करवाने की मांग की है।