फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   road block

पहाड़ी लिंक मार्गों पर यातायात बंद होने से बढ़ीं दिक्कतें

विज्ञापन
road block
बिलावर। उपमंडल के दूरदराज मल्हार, देहरी गला और अन्य संपर्क मार्गों पर चट्टानें गिरने से दूरदराज के इलाकों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द सड़कों पर यातायात बहाल किया जाए, जिससे राहत मिल सके।
विज्ञापन

मल्हार इलाके के शमशेर सिंह ने कहा कि पिछले कई दिनों से यातायात बंद है। इसकी वजह से पैदल चलना पड़ रहा है। लोग कटली बस स्टैंड पर पहुंचकर मिनी बस से बिलावर या फिर अन्य जगह पर पहुंचते हैं। मडून इलाके के निवासी प्रवीण सिंह ने कहा कि 15 दिन पूर्व देहरी कला सड़क बंद हो गई थी, जिस पर अब तक यातायात बहाल नहीं हो सका है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दूरदराज के इलाकों के हजारों लोग हर दिन निचले इलाकों की तरफ आवागमन करते हैं। लेकिन यातायात बंद होने से लोगों को घंटों पैदल चलकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। छोटे-छोटे बच्चों को अधिक परेशानियां उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरजीत सिंह ने कहा कि इस संबंध में लोक निर्माण विभाग को कई बार अवगत करवा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। धार डुगनु इलाके के प्रमोद कुमार ने बताया कि सड़क पर यातायात आए दिन प्रभावित होता है। इससे सभी परेशान हैं।

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता मोहम्मद रजाक ने कहा कि विभाग की ओर से मल्हार सड़क पर यातायात बहाल करने के लिए जेसीबी लगाई गई है। लेकिन मौसम खराब होने के कारण मलबा हटाने में परेशानी आ रही है। इलाके में लगभग हर दिन बारिश हो रही है। इस कारण सड़कों पर यातायात बहाल नहीं हो पा रहा है। विभाग की प्राथमिकता है कि जल्द यातायात बहाल कर दिया जाए। इसलिए इन पहाड़ी सड़कों पर मलबा हटाने के लिए जेसीबी रखी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed