{"_id":"677050e5b38b83762a0d04c4","slug":"road-accident-increased-due-to-animals-kathua-news-c-201-1-knt1008-116115-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बेसहारा पशुओं के कारण बढ़ रहे सड़क हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बेसहारा पशुओं के कारण बढ़ रहे सड़क हादसे
विज्ञापन
बिलावर में आवारा मवेशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। कस्बे में बेसहारा पशुओं की बढ़ती संख्या परेशानी का सबब बन रही है। मुख्य सड़कें हो या फिर बाजार हर जगह पशुओं के झुंड नजर आने से यातायात व्यवस्था तो बिगड़ ही रही है, सड़क हादसे भी बढ़ रहे हैं।
स्थानीय निवासी हरनाम सिंह, सतीश कुमार, संजय कुमार और विवेक खजूरिया ने बताया कि कस्बे में बहुत अधिक संख्या में पशु सड़क पर डेरा जमाए हुए हैं। कई बार ये लोगों के हाथ में पकड़े सामान और दोपहिया वाहनों पर टंगे थैले को फाड़ कर उसमें रखी सब्जी और अन्य सामान बिखेर देते हैं। कई बार बाजार में घूमने वाले पशु लोगों पर हमला कर देते हैं। इससे आमजन का मुख्य बाजार से गुजरना मुश्किल हो गया है।
बताया कि रात के समय सड़कों पर डेरा जमाए बैठे पशुओं के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। बड़े वाहनों की टक्कर से कई बार पशुओं की जान भी जा चुकी है। मुख्य बाजार से गुजरने वाले वाहन चालकों को खासी दिक्कत पेश आती है। लोगों ने कहा कि प्रशासन को इन पशुओं को गोशाला में रखने का प्रबंध करना चाहिए।
विज्ञापन
कोट...
एनिमल बर्ड कंट्रोल कमेटी का गठन जिला स्तर पर सरकार की ओर से कर दिया गया है। जल्द इलाके में घूमने वाले बेसहारा पशुओं की समस्या का हल किया जाएगा।
-वीरेंद्र पाल सिंह, कार्यकारी अधिकारी, नगर कमेटी बिलावर।