फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Retirement Party Organised By Water Supply Department

Kathua News: कर्मियों ने सेवानिवृत्त होने पर मोटरमैन को दी विदाई

विज्ञापन
Retirement Party Organised By Water Supply Department
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामकोट। जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने उपमंडल बिलावर के विभाग के चेयरमैन मोहिंदर कुमार की अध्यक्षता में सेक्शन नगरोटा गुजरू में कार्यक्रम का आयोजन कर विभाग के मोटरमैन ख्याल चंद के लिए सेवाएं पूरी करने पर विदाई समारोह का आयोजन किया।
चेयरमैन मोहिंदर कुमार ने बताया कि 90 प्रतिशत से अधिक स्थायी कर्मचारी अपनी सेवाएं देकर सेवानिवृत्ति ले चुके हैं और मौजूदा समय में विभाग की जिम्मेदारी अस्थायी कर्मचारियों पर आ चुकी है। विभाग के यूनाइटेड फ्रंट के सदस्य महेंद्र सिंह मनकोटिया ने बताया कि विभाग के काम का लगभग पूरा दारोमदार अब अस्थायी कर्मचारियों पर है लेकिन अस्थायी कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर आज भी जूझ रहे हैं। कहा कि अस्थायी कर्मचारी पिछले लगभग तीन वर्षों से अपने नियमित करने की मांग और 72 महीना के बकाया वेतन की मांग लगातार करते आ रहे हैं लेकिन सरकार ने अभी तक कोई पहल नहीं की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी अस्थायी कर्मचारी आर्थिक तंगी से जूझने को मजबूर हैं। कर्मचारियों ने अपनी मांगें जिला विकास परिषद सदस्य और मौके पर मौजूद भाजपा मंडल प्रधान टीका शर्मा के समक्ष भी रखीं और उन्हें केंद्र सरकार तक पहुंचाने की मांग की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला विकास परिषद सदस्य नारायण दत्त त्रिपाठी,जूनियर इंजीनियर तारीक मन्सोत्रा, जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल विपिन सिंह, चरण दास, किशोरी लाल, ज्ञानचंद, गिरधारी लाल, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed