फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Retired police protest

रिटायर्ड पुलिस कर्मियों का प्रदर्शन

Wed, 11 Nov 2015 01:30 AM IST
कठुआ/ अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 11 Nov 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
Retired police protest

जम्मू कश्मीर पुलिस के रिटायर्ड मुलाजिमों ने वेतन विसंगतियों पर रोष स्वरूप आंदोलन की चेतावनी दी है। शहर के शहीद भगत सिंह पार्क में एकत्रित रिटायर्ड मुलाजिमों ने दो टूक कहा कि दशकों से वह वेतन आयोग की खामियों को दूर करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

विज्ञापन


बाकायदा न्यायालय आदेश जारी हो चुका है लेकिन अभी तक उनकी सुनवाई नहीं की गई है। जल्द ही सरकार ने यदि उचित कदम नहीं उठाया तो रिटायर्ड पुलिस कर्मियों को जम्मू सचिवालय घेराव करने से भी परहेज नहीं होगा।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे ऑल रिटायर्ड पुलिस पर्सनल फोरम के अध्यक्ष सतपाल शर्मा ने कहा कि वर्ष 1996 में लागू हुए पांचवें वेतन आयोग में पुलिस विभाग के हैडक्लर्क और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के रैंक का दर्जा घटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापक वेतन विसंगति के लिए पुलिस विभाग के तमाम अधिकारियों से गुहार लगाई गई लेकिन समस्या जस की तस बनी रही। आखिरकार मामले को न्यायालय के ध्यान में लाया गया। कोर्ट ने तकनीकी कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर वेतन आयोग की विसंगति से प्रभावित कर्मियों को राहत देने का आदेश जारी किया लेकिन आज तक सरकार ने पुलिस कर्मियों की सुनवाई नहीं की है।


उन्होंने कहा कि राज्य में सेना और पुलिस कंधे से कंधा मिलाकर आतंकवाद से लड़ रहे हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस को पैरामिलिट्री फोर्स का दर्जा दिया जाना चाहिए। साथ ही जल्द से जल्द वेतन विसंगतियों को दूर कर वर्ष 1996 के प्रभाव से लाभ दिया जाना चाहिए।

यदि ऐसा नहीं हुआ तो आगामी पांच दिसंबर को जम्मू में बैठक कर रणनीति बनाई जाएगी। इसके बाद जम्मू सचिवालय का घेराव भी किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed