फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   result

ह्यूमेनिटीज स्ट्रीम में मनप्रीत ने हासिल किए 97.8 प्रतिशत अंक

विज्ञापन
result
कठुआ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से शुक्रवार को घोषित बारहवीं कक्षा के वार्षिक परिणामों में इस बार भी विद्यार्थियों का जलवा देखने को मिला है। स्कूल में ह्यूमेनिटीज स्ट्रीम में 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर मनप्रीत कौर अव्वल रही हैं। मनप्रीत का सपना सिविल सेवाओं में जाने का है।
विज्ञापन

राजबाग निवासी मनप्रीत के पिता सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। मनप्रीत ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते बारहवीं का सत्र और भी चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि इसमें शिक्षकों से मिलकर अपने डाउट्स पर बात करने का मौका नहीं मिल पाया, लेकिन एकाग्रता के लिए इससे बेहतर अवसर नहीं था। उन्होंने कहा कि समय सारिणी बनाने की जरूरत नहीं पड़ी और उन्हें अपने तय लक्ष्य को हासिल किया है।
विज्ञापन

वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में आर्मी पब्लिक स्कूल कठुआ की हिमानी ठाकुर ने 97.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। नॉन मेडिकल स्ट्रीम में ईशीता ने 96.6 तो वहीं साईंस स्टीम में अजीतेश्वर ने 96.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। स्कूल के मयन वर्मा ने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कामर्स में स्कूल टापर हिमानी ठाकुर ने बताया कि स्कूल के अध्यापकों और प्रधानाचार्य की प्रेरणा और साथ से वो अपने लक्ष्य को हासिल कर पाई हैं। उन्होंने बताया कि सत्र के दौरान इंटरनेट कनेक्टिविटी की दिक्कतें रहीं लेकिन शिक्षकों ने अतिरिक्त समय देकर उनके डाउट्स को क्लीयर किया है। उधर, स्कूल प्रधानाचार्य विशाखा शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
विद्यार्थियों ने शिक्षकों, माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय
बसोहली। जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने अच्छे अंक प्राप्त कर स्कूल व माता-पिता का नाम रोशन किया है। आर्ट्स स्ट्रीम में प्रथम स्थान पर साहराश रतन पाल रहे, जिन्होंने 500 में से 486 अंक प्राप्त किए हैं। बसोहली के वार्ड दो के रहने वाले साहराश के पिता एलआईसी में कार्यरत हैं।
उन्होंने बताया कि कोरोना काल में ऑनलाइन कक्षाओं से शिक्षकों द्वारा बेहतर तरीके से पढ़ाई कराई गई। माता-पिता का भी पूरा सहयोग मिला। हालांकि कमजोर मोबाइल फोन नेटवर्क की वजह से कुछ दिक्कत जरूर आई थी। प्रोफेसर बनने की इच्छा है।
वहीं आर्ट्स स्ट्रीम में 484 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा शबनम अख्तर ने बताया कि उनके पिता सदीक अहमद दुकानदार हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। अच्छे अंक प्राप्त करने में शिक्षकों व माता-पिता का विशेष सहयोग रहा है। शबनम यूपीएससी की परीक्षा पास कर देश की सेवा करना चाहती हैं। पढ़ाई के दौरान इंटरनेट यूट्यूब आदि का सहारा भी लिया।
साइंस में बनी तहसील के गांव अससो की सीमा सुंदरू पुत्री लेखराज ने 480 अंक लेकर नाम रोशन किया है। बताया कि उनके पिता फिजिक्स के लेक्चरर हैं और माता गृहिणी हैं। सीमा नीट के एग्जाम क्लियर कर भविष्य संवारना चाहती हैं। पल्लवी कटरु ने 476 अंक, रंजना गुप्ता ने 476 अंक, मेहुल बिलावरिया ने 475 अंक, अदिति शर्मा ने 474 अंक साइंस सट्रीम में प्राप्त किए हैं।

आर्ट्स में प्रखर गुप्ता ने 482 अंक, प्रिया देवी ने 481 अंक, अंजलि चौहान ने 477 अंक प्राप्त किए हैं। यह सभी छात्र जवाहर नवोदय विद्यालय से हैं। इन विद्यार्थियों के घर मुबारकबाद देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed