{"_id":"6797f39e342016f97f0c6699","slug":"republic-day-programme-organised-in-hiranagar-kathua-news-c-201-1-knt1002-116911-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: हीरानगर उप मंडल में भी धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: हीरानगर उप मंडल में भी धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस
विज्ञापन
मुख्य अतिथि को सलामी पेश करते हुए टुकड़ी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। हीरानगर उप मंडल में भी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मिनी खेल स्टेडियम में एसडीएम राकेश कुमार ने तिरंगा फहराया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा गणतंत्र दिवस का पर्व देशभक्ति की भावना के साथ सभी भारतीयों के दिलों में नई ऊर्जा का संचार करता है। इस दौरान उपमंडल के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने देशभक्ति और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं, मढ़ीन तहसील कार्यालय में तहसीलदार लेखराज और डिंगा अंब में तहसीलदार अमित उपाध्याय ने तिरंगा फहराकर सलामी ली।
चड़वाल के मुख्य चौक में व्यापार मंडल के कार्यक्रम में भूतपूर्व मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश ने तिरंगा फहराया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्याम सुंदर और मंडल के सदस्यों ने उन्हें सम्मानित किया। इसके अलावा स्कूलों, कॉलेजों और अन्य संस्थानों में भी गणतंत्र दिवस मनाया गया।