फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   repair of damaged canal

क्षतिग्रस्त नहर की मरम्मत कराई जाए

विज्ञापन
repair of damaged canal
बिलावर में ब्लॉक दिवस पर समस्याएं सुनते एडीसी संदेश कुमार शर्मा। संवाद - फोटो : KATHUA
बिलावर। ब्लॉक दिवस के अवसर पर बुधवार को एडीसी बिलावर संदेश कुमार की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक लोक निर्माण के विश्राम गृह के मीटिंग हाल में हुआ। इसमें कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। देवल पंचायत के सरपंच शमशेर सिंह ने गांव से गुजरने वाली नहर की मरम्मत करने की मांग उठाई। साथ ही उन्होंने कहा कि कई स्थानों से नहर क्षति ग्रस्त है, जल्द नहर की मरम्मत की जाए।
विज्ञापन

पल्लन पंचायत के वार्ड 4 से आई कई महिलाओं ने अधिकारी को अवगत करवाते हुए कहा कि उनके वार्ड में पिछले एक महीने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। नतीजतन लोगों को पानी लाने के लिए अपने घरों से कई किलोमीटर दूर पैदल जाना पड़ता है। महिलाओं ने अधिकारी से पेयजल की समस्या का समाधान करने की मांग की। कोटी गांव से आए लोगों ने अधिकारी से उनके गांव में बनाए गए मिडिल स्कूल की पुरानी इमारत की मरम्मत करने की मांग की और स्कूल का दर्जा बढ़ाकर हाईस्कूल करने की मांग की। धार डूगनू पंचायत के सरपंच कुलदीप कुमार ने अधिकारी को अवगत करवाया कि उनके गांव की दो किलोमीटर तक की सड़क खराब है। बग्गन ब्लॉक की चेयरमैन निशा देवी ने अधिकारी को अवगत करवाया कि उनके ब्लॉक में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। इस मौके पर अधिकारी ने लोगों की समस्याओं का निस्तारण किए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed