{"_id":"679544aa9e01ca6aa80bd635","slug":"religious-programme-organised-kathua-news-c-201-1-knt1006-116883-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: धार्मिक अनुष्ठान के बाद श्रीराम परिवार की मूर्तियों की हुई प्राण-प्रतिष्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: धार्मिक अनुष्ठान के बाद श्रीराम परिवार की मूर्तियों की हुई प्राण-प्रतिष्ठा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। बुद्धि गांव में पिछले चार दिनों से जारी धार्मिक अनुष्ठान के बाद श्रीराम परिवार की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम संपन्न हो गया है। इस दौरान विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के अंतिम दिन गांव के श्रीराधा-कृष्ण मंदिर परिसर में बने नवनिर्मित मंदिर में भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान जारी रहा। करीब 11 बजे पूजन की सभी प्रक्रिया के पूर्ण होने के बाद जब मंदिर को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोला गया तो लोगों की भीड़ उमड़ी पड़ी। इस दौरान भक्तजनों ने प्रभु श्रीराम का जयघोष कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं, महिलाओं ने संकीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भंडारा देर शाम तक जारी रहा। हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।