फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   religion,kathua news

हरिनाम संकीर्तन के बाद संतों को लगाया भोग

विज्ञापन
religion,kathua news
कठुआ। भगवान नृसिंह की जयंती पर गोविंदसर धाम में तीन दिवसीय महोत्सव रविवार को भजन-कीर्तन और भंडारे के साथ संपन्न हो गया। रविवार को भगवान का भव्य श्रृंगार किया गया। फूलों से विशेष रूप से सजाए गए मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर प्रभु भगवान नृसिंह का आशीर्वाद प्राप्त किया। रविवार सुबह शुरू हुए हरिनाम संकीर्तन में हीरानगर से आए मेघराम एंड पार्टी ने भजन गाकर माहौल भक्तिमय कर दिया। दोपहर तक चले भजन-कीर्तन के बाद नृसिंह धाम मंदिर के महंत श्रीश्री 108 भगवान दास के सानिध्य में संत पूजन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारा शुरू किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

श्रद्धालु शशि शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शनिवार दूसरे दिन भगवान का अभिषेक और महाआरती की गई और रविवार को हरिनाम संकीर्तन कर भंडारा लगया गया। उन्होंने बताया कि मंदिर में इस तरह के कार्यक्रम की परंपरा काफी पुरानी है, जिसका हर साल इसी तरह से अनुसरण किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed