फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   religion,kathua news

भगवान नृसिंह के जयघोष से गूंजा गोविंदसर और रेलवे मार्ग

विज्ञापन
religion,kathua news
कठुआ। भगवान नृसिंह की जयंती के उपलक्ष्य पर गोविंदसर में शुक्रवार को शोभायात्रा के साथ तीन दिवसीय महोत्सव का आगाज हो गया। पहले दिन विधिवत पूजा और श्रृंगार के बाद नृसिंह धाम से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में धूमधाम से निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए और प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। गोविंदसर से रेलवे मार्ग और फिर सात नंबर गेट से नृसिंह धाम लौटी शोभायात्रा के दौरान भगवान के जयघोष से पूरा मार्ग गंजू उठा। शोभायात्रा के पूरे मार्ग में क्षेत्रवासियों ने भगवान नृसिंह के चरणों में श्रद्धा निवेदित की।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी शशि शर्मा ने बताया कि क्षेत्रवासियों के सहयोग से नृसिंह धाम मंदिर के महंत श्रीश्री 108 भगवान दास के तत्वावधान में यह महोत्सव करवाया जा रहा है। विष्णु अवतार भगवान नृसिंह के प्रकटोत्सव पर गोविंदसर में तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

सुबह नृसिंह धाम गोविंदसर में श्री नरसिंह पुराण पाठ किया गया, जो शनिवार दोपहर को संपूर्ण होगा। शाम को भगवान का अभिषेक व पूजन किया गया। शाम सात बजे महा आरती कर प्रभु को खिचड़ी का भोग लगाया जाएगा। रविवार 15 मई को मंदिर परिसर में सत्संग होगा और दोपहर एक बजे के करीब जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ पंजाब, हिमाचल, हरियाणा से आए साधु-संतों को भोग लगाया जाएगा। इसके बाद अन्य श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed