फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Recruitment of Contract Teachers in Army School starts

Kathua News: आर्मी पब्लिक स्कूल जंगलोट में अनुबंध आधारित शिक्षकों और गैर शिक्षकों की भर्ती शुरू

Wed, 19 Feb 2025 01:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 19 Feb 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Recruitment of Contract Teachers in Army School starts
24 फरवरी होगी आवेदन की अंतिम तिथि
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। आर्मी पब्लिक स्कूल जंगलोट में आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए अनुबंध आधारित शिक्षकों और गैर-शिक्षकों के पदों को भरने की कवायद शुरू कर दी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 फरवरी को निर्धारित की गई है।
आर्मी स्कूल प्रबंधन के अनुसार शैक्षणिक नियुक्ति के लिए सभी पदों को अनुबंध आधारित और एडहॉक पर भरा जाएगा। इसमें टीजीटी श्रेणी में हिंदी, गणित और पीईटी और पीआरटी श्रेणी के प्राथमिक शिक्षक, सहायक लाइब्रेरियन और तीरंदाजी कोच के पदों को अनुबंध के आधार पर भरा जाना तय किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, एडहॉक पर वाणिज्य, समाजशास्त्र और पीएचई के पदों पर स्नातकोत्तर शिक्षक की तैनाती होगी। इसके अलावा अंग्रेजी, हिंदी, गणित, विज्ञान, संस्कृत, पीईटी (पुरुष और महिला), कला और शिल्प, कंप्यूटर विज्ञान और संगीत पर टीजीटी शिक्षकों को लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक शिक्षक, कंप्यूटर विज्ञान, नृत्य शिक्षक और बास्केटबॉल, हॉकी, स्केटिंग, तलवारबाजी, बैडमिंटन और पाइप बैंड कोच के लिए पीआरटी शिक्षक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा प्रशासनिक कार्य में लोअर डिवीजन क्लर्क, विज्ञान प्रयोगशाला परिचर, परीक्षा सेल सहायक, चालक और ग्रुप-डी के लिए आवेदन मांगे गए हैं। साथ ही बालवाटिका जंगलोट के लिए एक शिक्षक (पीआरटी) सहित नर्सिंग असिस्टेंट, आया और ग्रुप-डी के पद भी भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed