{"_id":"602ac8f68ebc3ee9162cb848","slug":"recruitment-kathua-news-jmu2292635144","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपीओ पद के लिए भर्ती रैली शुरू, पांच दिन चलेगी स्पोर्ट्स स्टेडियम में शारीरिक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपीओ पद के लिए भर्ती रैली शुरू, पांच दिन चलेगी स्पोर्ट्स स्टेडियम में शारीरिक परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर पुलिस में बार्डर के युवाओं के लिए विशेष एसपीओ भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में भर्ती रैली के दौरान सीमावर्ती गांव के करीब 700 युवा शारीरिक परीक्षण के लिए पहुंचे। करीब 10 बजे शुरू होने वाली रैली में शामिल होने के लिए आवेदक दो घंटे पूर्व ही स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंच गए थे।
पहले दिन की भर्ती प्रक्रिया में आवेदन क्रमांक संख्या 01 से 700 तक के आवेदकों के दस्तावेजों की जांच की गई। इसके बाद आवेदकों की लंबाई व सीना की मांप ली गई। इसके बाद उनकी दौड़ व पुशअप करवाई गई। स्पोर्ट्स स्टेडियम चलने वाली शारीरिक परीक्षा के संबंध में एडिशनल एसपी रमनीश गुप्ता ने बताया कि 89 पदों के लिए होने वाली इस भर्ती प्रक्रिया को पुलिस मुख्यालय के आदेश पर आयोजित किया जा रहा है।
28 जनवरी से 05 फरवरी तक चली आवेदन की प्रक्रिया में 2836 युवाओं ने आवेदन किया है। इसमें 2421 पुरुष और 415 महिलाओं ने आवेदन किया है। एडिशनल एसपी ने बताया कि पहले दिन आवेदन क्रम संख्या 1 लेकर 700 तक के पुरुष आवेदकों की शारीरिक परीक्षा के साथ दस्तावेज जांचे गए हैं। 16 फरवरी को आवेदन क्रम संख्या 701 से 1187 तक आवेदक शारीरिक परीक्षा में शामिल होेंगे।
विज्ञापन
17 फरवरी को आवेदन क्रम संख्या 214-सी से 913-सी तक के आवेदक शारीरिक परीक्षा देंगे। 18 फरवरी को आवेदन क्रम संख्या 914-सी लेकर 1613 तक के आवेदकों को अवसर दिया जाएगा। वहीं 19 फरवरी को भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने वाली सभी 415 महिला आवेदकों के साथ निर्धारित तिथि को शारीरिक परीक्षा न दे पाने वाले पुरुष आवेदकों को भी शारीरिक परीक्षा देने का अवसर दिया जाएगा।