फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Ramzan Start From Today

Kathua News: आज से रमजान शुरू, खुदा की इबादत में गुजरेगा महीना

विज्ञापन
Ramzan Start From Today
रमजान की शुरुआत से पहले कठुआ की एक दुकान में खरीद करते हुए मु​स्लिम समुदाय के लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। दुनिया भर में मुस्लिम समुदाय के लिए रमजान का पाक और बरकतों भरा महीना रविवार से शुरू होने जा रहा है। यह माह इबादत, रहमत, मग़फिरत और नेकी का है, जिसमें अल्लाह अपने बंदों पर बेशुमार रहमतें नाजिल करते हैं।
मौलाना हदायत गाजी ने बताया कि रमजान सिर्फ भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं, बल्कि यह सब्र, तक़वा और इंसानियत की भावना को मज़बूत करने का महीना है। इस दौरान लोग रोज़ा रखते हैं, नमाज़ अदा करते हैं, कुरान की तिलावत करते हैं और दुआओं में मशगूल रहते हैं। साथ ही, गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए भी आगे आते हैं।
विज्ञापन

रमजान के महीने में रातों को तरावीह की नमाज अदा की जाती है, और इफ्तार व सेहरी की रौनक हर घर में देखने को मिलती है। बाजारों में भी रमज़ान के दिनों में खास तौर पर जुमा के दिन तैयारियों का जोश देखने लायक होता है। बनी में पहले रोजे के लिए सेहरी का समय सुबह 5:36 बजे तक है, जबकि इफ्तार शाम 6:30 बजे होगा। कठुआ में पहले रोजे के लिए सेहरी का समय सुबह 5:40 बजे तक है, जबकि इफ्तार शाम 6:28 बजे होगा। रमजान से पहले कठुआ में जुमे को ही ज्यादातर नमाजियों ने अपनी जरूरत का सामान खरीद लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed