फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Ramlila was staged in the light of mobile phone torch

मोबाइल फोन के टार्च की रोशनी में हुआ रामलीला का मंचन

विज्ञापन
Ramlila was staged in the light of mobile phone torch
छन्न मोरियां में मोबाइल फोन के टार्च की रोशनी में रामलीला का हुआ मंचन। - फोटो : KATHUA
हीरानगर। नवरात्र में अघोषित बिजली कटौती के कारण रामलीला का मंचन बाधित होने से लोगों में रोष है। रविवार को रामलीला के मंचन के दौरान बिजली कट जाने से मोबाइल फोन की टार्च की मदद से रामलीला का मंचन किया गया। इससे लोगों में आक्रोश है। लोगों ने चेतावनी दी कि इसी तरह से बिजली कटौती होती रही तो सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

छन्न मोरियां गांव के पंच शाम लाल शर्मा ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि विद्युत विभाग नवरात्रों में भी अघोषित बिजली कटौती कर रहा है। दिन में तो अंधाधुंध बिजली कटौती हो ही रही है, रात के समय रामलीला के मंचन के दौरान भी कई बार बिजली कट की जा रही है। उन्होंने बताया रविवार की रात को गांव में रामलीला का मंचन किया जा रहा था। इसी दौरान बिजली काट दी गई। इसके बाद मोबाइल फोन की टार्च की मदद से रामलीला का मंचन पूरा किया गया। विद्युत विभाग के इस अघोषित कटौती से लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि अगर इसी तरह से रामलीला के दौरान दोबारा बिजली कटौती हुई तो रात को ही सड़कों पर प्रदर्शन करेंगे। अघोषित बिजली कटौती के कारण उपमंडल के कई इलाकों में रामलीला का मंचन प्रभावित हुआ है। लोगों का कहना है कि नवरात्र में पहले कभी भी इस तरह अघोषित बिजली कटौती नहीं होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed