फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Ramlila

बसोहली में रामलीला की तैयारियां अंतिम चरण में

विज्ञापन
Ramlila
बसोहली में रामलीला की रिहर्सल करते कलाकार, संवाद। - फोटो : KATHUA
बसोहली। विश्व प्रसिद्ध बसोहली रामलीला की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। चूंकि, 7 अक्तूबर से रामलीला मंचन होना है, इसलिए कलाकार अपनी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।
विज्ञापन

रामलीला क्लब के संगीत निर्देशक से लेकर अन्य वरिष्ठ कलाकार अपने हिस्से में आने वाले काम की बारीकियों को विस्तार पूर्वक ढंग से कलाकारों को समझा रहे हैं। वहीं, हारमोनियम और तबले पर भी शास्त्रीय संगीत की ट्रेनिंग कलाकारों को दी जा रही है, ताकि वह रामलीला मंचन के दौरान बेहतर ढंग से अभिनय कर सकें।
विज्ञापन

रामलीला क्लब के प्रधान चंद्रशेखर बसोत्रा ने बताया कि कलाकारों को करीब एक माह पूर्व से ही ट्रेनिंग देने का सिलसिला शुरू हो जाता है। बिना पर्दे के खुले दरबार में रामलीला का मंचन होता है। क्लब के सदस्यों के अलावा स्थानीय लोग व कलाकार हर साल सफलतापूर्वक इस रामलीला को सफल बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान ने बताया कि इस वर्ष कोरोना महामारी की वजह से रामलीला मैदान में दर्शकों की संख्या सीमित रहेगी। और, रामलीला मैदान में लगने वाले झूले, रेहड़ियों ,खिलौनों की दुकानें, आदि के मालिकों को दुकानें लगाने से साफ मना कर दिया है। रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला के मंचन के दौरान सभी कलाकारों को सरकार के जारी नियमों का पालन करने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed