फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Ramleela

श्रीराम की विनम्रता के आगे नतमस्तक हुए परशुराम

विज्ञापन
Ramleela
बसोहली रामलीला में परशुराम का किरदार अदा करने वाले कलाकार मोहित बसोत्रा, संवाद। - फोटो : KATHUA
बसोहली। रामलीला मंचन के चौथे दिन बसोहली में सीता स्वयंवर और पत्थर बनी अहिल्या के शाप मुक्त होने का मंचन किया गया। प्रजा और दर्शकों ने भगवान राम और माता सीता पर फूलों की वर्षा करते हुए जय सियाराम के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

माता सीता के स्वयंवर में देश भर से राजा, महाराजा, राजकुमार और योद्धा शामिल हुए। सभी ने शिव धनुष को उठाने की कोशिश की, लेकिन वे इसे हिला तक न सके। अंत में महर्षि विश्वामित्र की आज्ञा से भगवान श्रीराम उठे। उन्होंने धनुष को उठाकर प्रत्यंचा चढ़ाने की कोशिश में उसे तोड़ दिया। धनुष टूटते ही भगवान के ऊपर आकाश से देवी देवताओं ने पुष्पों की वर्षा की।
विज्ञापन

शिव धनुष टूटने का संकेत मिलते ही भगवान परशुराम अत्यंत क्रोधित होकर स्वयंवर सभा पहुंचते हैं। श्रीराम के शिव धनुष तोड़ने पर वे अत्यंत क्रोधित हुए। तब परशुराम और लक्ष्मण के बीच तीखा संवाद शुरू होता है। अंत में श्रीराम की विनम्रता के आगे परशुराम नतमस्तक हो जाते हैं, और वहां से विंध्याचल पर्वत की ओर चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रामलीला के पहले भाग में श्राप मिलने के बाद पत्थर बनीं अहिल्या का श्रीराम के चरण स्पर्श से उद्धार हो जाता है। इन सभी दृश्यों का मंचन बसोहली रामलीला में किया गया, जो दर्शकों को काफी पसंद आया। राम का किरदार उदित उपाध्याय, जबकि लक्ष्मण का किरदार गौरव जम्वाल ने निभाया। वहीं, मोहित बसोत्रा ने परशुराम का किरदार निभाया।
कड़ी मेहनत से सफल होता है परशुराम का किरदार
मोहित लगभग चार वर्षों से बसोहली रामलीला में भगवान परशुराम का किरदार निभा रहे हैं। हाथ में फरसा लिए जैसे ही रामलीला के दौरान क्रोधित परशुराम मैदान में दाखिल होते हैं, तो उनका क्रोध देख स्वयंवर में भाग लेने आए सभी राजा थर थर कांपने लगते हैं।

मोहित बसोत्रा ने बताया कि परशुराम के संवाद काफी जोशीले हैं। उन्हें बोलने से पूर्व कई बार कड़ी रिहर्सल करनी पड़ती है। जिसके बाद इन्हें सबके सामने रामलीला में बोला जाता है। दर्शक इस किरदार को कभी नहीं भूलते। इस दौरान लोग तालियां बजाकर कलाकारों की हौसला आफजाई करते हैं। परशुराम का किरदार अदा करने वाले 30 वर्षीय मोहित बसोत्रा पेशे से वकील हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed