{"_id":"6160a1e48ebc3e05d35cd837","slug":"ramleela-kathua-news-jmu2453897143","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री राम जन्म पर लगे जय श्री राम के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री राम जन्म पर लगे जय श्री राम के जयकारे
विज्ञापन
बसोहली में रामलीला मंचन के दौरान सजा लंकापति रावण का दरबार, संवाद।
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसोहली। विश्व प्रसिद्ध बसोहली रामलीला मंचन में शुक्रवार को राजा दशरथ ने पुत्र प्राप्ति के लिए यज्ञ किया। इसके अलावा श्री राम जन्म, राक्षसों का मुनियों को सताना, आदि दृश्यों का कलाकारों ने मंचन किया।
बसोहली की रामलीला दूर-दूर तक मशहूर है। यहां सिर्फ कठुआ ही नहीं, बल्कि जम्मू और पड़ोसी राज्यों से भी दर्शक आते हैं। कोरोना काल के चलते इस बार दर्शकों की संख्या सीमित रखी गई है। वहीं, आयोजक सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ध्यान रख रहे हैं। शुक्रवार को जब मंच पर भगवान श्री राम के जन्म का मंचन किया गया तो दर्शक काफी उत्साहित दिखे। भगवान का जन्म होते ही पूरा रामलीला मैदान जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। इसकी प्रतिध्वनि पूरे शहर में सुनाई दी।
इसके बाद राजा दशरथ के दरबार से राम जन्म की झांकी का मंचन किया गया। इसे देखकर दर्शक भावुक हुए और आगे बढ़कर सभी ने भगवान का आशीर्वाद लिया। इसके अलावा रामलीला में लंकापति रावण के अत्याचार को भी दर्शाया गया। इस दौरान दशरथ का किरदार सुरजीत चौहान ने निभाया, जबकि रावण के किरदार को उपदेश पुरोहित अंजाम दे रहे हैं। राजा दशरथ को पुत्र प्राप्ति के लिए यज्ञ कराने वाले श्रृंगी ऋषि का किरदार साहिल मिश्रा ने निभाया है।

बसोहली में आयोजित होने वाली रामलीला में पेश सीता हरण का दृश्य, संवाद।- फोटो : KATHUA
विज्ञापन