फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Ram Van Gaman was staged

राम वन गमन का मंचन किया गया

विज्ञापन
Ram Van Gaman was staged
बसोहली। बसोहली रामलीला के पांचवें दिन के मंचन में राम बनवास, कैकेयी संवाद का मंचन किया गया। रामलीला की शुरूआत भगवान राम के राजतिलक की घोषणा से होती है। जिसके बाद मंथरा ने यह समाचार कैकेयी को सुनाया। इससे क्रोध में कैकेयी ने राजा दशरथ से राम के लिए वनवास और भरत के लिए राजतिलक का वर मांगती हैं। राजा दशरथ कैकेयी को अपना फैसला बदलने की गुहार लगाते हैं लेकिन कैकेयी राम को बनवास भेजने पर ही अड़ी रहती हैं।
विज्ञापन

कैकेयी को दिए गए वचन को पूरा करने के लिए राजा दशरथ दिल पर पत्थर रखकर राम को 14 वर्ष का वनवास सुना देते हैं। राम बिना किसी शिकन के अपने पिता राजा दशरथ के वचन को पूरा करने के लिए बनवास को रवाना हो जाते हैं। उनके साथ लक्ष्मण व सीता भी चले जाते हैं। राम वनवास के बाद केवट की लीला बसोहली के ऐतिहासिक तालाब में फरमाया गया। यहां नाव को फूलों व लाइटों से सजाया गया था, जिसमें सवार होकर राम-लक्ष्मण और सीता नदी के दूसरे भाग में पहुंचे। इस दृश्य को देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed