फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Raised demand to restore Hiranagar as district headquarters

हीरानगर को जिला मुख्यालय के रूप में बहाल करने की उठाई मांग

विज्ञापन
Raised demand to restore Hiranagar as district headquarters
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते रेलवे पैसेंजर वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। रेलवे पैसेंजर वेलफेयर एसोसिएशन ने हीरानगर को जिला मुख्यालय के रूप में बहाल करने के लिए मुख्य मांग रखी। सोमवार को आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान एसोसिएशन के चेयरमैन राम तीरथ खजूरिया ने उपराज्यपाल से हीरानगर को उसके सौ साल पुरानी स्थिति में लाने की मांग की।
विज्ञापन

पत्रकारवार्ता के दौरान खजूरिया ने कहा कि वर्ष 1846 से लेकर 1922 तक लगभग 100 वर्ष पहले 70 वर्ष तक हीरानगर जिला मुख्यालय के रूप में था जिसे वापस बहाल कर अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ कठुआ से लेकर आरएसपुरा अखनूर तक पहले से प्रस्तावित रेल लिंक लाइन बिछाई जाए। जिसका प्लेटफार्म पठानकोट में बनाया जाए। ताकि बॉर्डर के लोग भी आने जाने के लिए रेल मार्ग अपना सके। उन्होंने हीरानगर में रेलवे रिजर्वेशन काउंटर खोलने के साथ देश के विभिन्न हिस्सों में जाने वाली सभी ट्रेनों का हीरानगर में स्टॉपेज बनाने की मांग रखते हुए कहा कि हीरानगर तहसील के अंतर्गत सीआरपीएफ और आइटीबीपी के भारतीय सेना के कैंप हैं। जहां रहने वाले हजारों जवानों को देश के विभिन्न हिस्सों में आना जाना होता है, लेकिन कई ट्रेनें का हीरानगर में स्टॉप नहीं है। जिसकी वजह से उनको कई प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। जिसका समाधान किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हीरानगर निर्वाचन क्षेत्र से बिलावर निर्वाचन क्षेत्र में स्थानांतरित किए गए टोकयाल, गुड़ा बेलदारां, पेइयां, मेला, जानू चक, सल्लन आदि इन सभी पंचायतों को वापस हीरानगर निर्वाचन क्षेत्र में शामिल करने की मांग करते हुए हीरानगर कस्बे में स्थित ऑटो स्टैंड को स्थानांतरित करके एक ऐसे स्थान पर बनाए जाने की मांग की। जहां से पूरे हीरानगर को कवर किया जाए। उन्होंने जम्मू-कश्मीर एलजी प्रशासन और केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि उनकी इन लंबित मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इस मौके पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रमेश चंद्र, प्रवक्ता विजय कुमार शर्मा सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed