{"_id":"622b9d8348863e19243f0e6d","slug":"raised-demand-to-open-bank-branch-kathua-news-jmu2555558164","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक शाखा खोलने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक शाखा खोलने की उठाई मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। उपमंडल के दूरदराज धार डुगनू गांव में बैंक की कोई शाखा न होने से लोगों को बैंक संबंधित कार्य के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने सरकार से उनके इलाके में जम्मू कश्मीर बैंक की शाखा खोलने की मांग की है। पंचायत के सरपंच कुलदीप कुमार ने बताया की धार डुगनू पंचायत के साथ-साथ उसके आसपास की अन्य 4 पंचायतों के करीब 20 हजार लोगों को बैंक संबंधित कामकाज के लिए बिलावर, किशनपुर में स्थित बैंकों में जाना पड़ता है, जो गांव से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर है।
सरपंच ने कहा कि अप्पर धार डुगनू, दियौता, लोअर धार डूगनू पंचायतों के लोगों को बैंक संबंधित कामकाज के लिए पैदल रास्ता तय करना पड़ता है। पंच मनोहर लाल ने बताया के बुढ़ापा पेंशन के लिए बुजुर्गों को काफी दूर पैदल चलकर बैंकों में जाना पड़ता है। दियौता गांव के निवासी शमशेर सिंह ने कहा कि ज्यादातर पहाड़ी इलाका सड़क संपर्क से नहीं जुड़ पाया है जिसके चलते बैंक संबंधित कामकाज निपटाने के लिए लोगों को कई किलोमीटर दूर पैदल सफर करके बैंकों में पहुंचना पड़ता है। सरपंच और इलाके के अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द धार डुगनू गांव में बैंक शाखा खोली जाए। संवाद