फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Raised demand from the administration to solve the problems

प्रशासन से समस्याओं के निदान की मांग उठाई

विज्ञापन
Raised demand from the administration to solve the problems
बैठक के दौरान शहर की समस्याओं पर चर्चा करते पूर्व सैनिक। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। पूर्व सैनिकों के साथ शहर की समस्याओं पर चर्चा करने के लिए जम्मू कश्मीर एक्स सर्विस वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के चेयरमैन कैप्टन ज्ञान सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए एसोसिएशन के सदस्यों ने शहर में प्रशासन की भूमिका पर कड़ा रोष जताया।
विज्ञापन

बैठक के उपरांत पठानिया ने कहा कि उनकी एसोसिएशन का गठन पूर्व सैनिकों की समस्या का समाधान तलाशने के उद्देश्य के साथ हुआ है लेकिन शहर के वरिष्ठ नागरिक होने के नाते उनका दायित्व यहां की समस्याओं पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना है। उन्होंने कहा कि पूरे शहर में नगर परिषद द्वारा जगह-जगह जो भी विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। वह लोगों की सुविधा के बजाए केवल फंडों का दुरुपयोग के सिवा कुछ नही है। गलियों का निर्माण करने के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। जहां पहले से बंद पड़े नालों के ऊपर ही टाइले लगा दी जा रही हैं। जिसके कारण आने वाले दिनों में इन बंद पड़े नालों का सफाई के नाम टाइलों का टूटना तय है। शहर के कॉलेज रोड और बाजार से सटे वार्डों के अलावा कहीं भी सफाई का कोई प्रावधान नही है। जिसके कारण कई मोहल्लों में कचरे के ढेर लगे हुए हैं। वहीं शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल है। जगह-जगह लगने वाले जाम और अवैध पार्किंग से हर व्यक्ति त्रस्त है। इस ओर न तो ट्रैफिक पुलिस का कोई ध्यान है और न ही लोगों की इस पुरानी समस्या का समाधान करने के लिए प्रशासन की ओर से कोई कदम उठाया जा रहा है। गत दिवस ऐसी ही खस्ताहाल यातायात व्यवस्था के कारण एक महिला को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। उन्होंने कहा कि शहर के डिग्री कॉलेज के पास समस्या का समाधान करने के लिए डिग्री कॉलेज के एक नए गेट का निर्माण ड्रीमलैंड पार्क रोड की ओर किया जा सकता है। लेकिन इस ओर ध्यान नही दिया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से समस्याओं का समाधान तलाश करने की मांग की। बैठक में बलबीर सिंह जसरोटिया, मेहताब सिंह, तरसेम सिंह, मदन सिंह, साधू सिंह, सुख राम, जाट राम शर्मा, जरनैल सिंह, रघुवीर सिंह, तरसेम सिंह बंदराल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed