फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Raised demand for repair of Koti road

कोटी सड़क की मरम्मत की उठाई मांग

विज्ञापन
Raised demand for repair of Koti road
बिलावर। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के सभागार में बुधवार को एडीसी संदेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें कई विभागों के अधिकारी और इलाके के कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कोटी गांव के सुरजीत सिंह ने अधिकारी को बिलावर कोटी सड़क की दयनीय स्थिति के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि बारिश होने के बाद पानी सड़क के ऊपर से होकर बहता है। ऐसे में उन्होंने सड़क मरम्मत की मांग उठाई।
विज्ञापन

मुनी पंचायत के सरपंच रमेश कुमार ने अधिकारी को बताया कि पीएमएवाई योजना के तहत जो लोग योग्य हैं उन्हें इस योजना का फायदा नहीं मिल पा रहा है। कई निर्माणाधीन घर इस योजना के तहत बनाए गए हैं, जिनकी दूसरी किस्त लोगों को नहीं मिली है। बरसात का मौसम शुरू हो गया है, ऐसे में लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। भड्डू पंचायत के सरपंच जगदीश चंद्र ने अधिकारी को अवगत कराया कि उनके गांव में बनाया गया प्राथमिक उपचार केंद्र की इमारत जर्जर स्थिति में है। प्राथमिक उपचार केंद्र में स्टाफ की कमी है। ऐेसे मेें गांव के मरीजों को इलाज करवाने के लिए बिलावर जाना पड़ता है। ब्लॉक चेयरमैन अशोक कुमार ने अधिकारी को अवगत करवाया के फिंतर सुकराला सड़क का निर्माण कई वर्ष पूर्व शुरू किया गया था, जिसे आज तक पूरा नहीं किया गया है। बिलावर ग्रामीण पंचायत के नायब सरपंच सतीश कुमार शर्मा ने अधिकारी से कहा कि उपमंडल के प्रसिद्ध देवस्थान सुकराला में पिछले एके सप्ताह से पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। इससे श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एडीसी ने बैठक में मौजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए और लोगों को पेश आने वाली समस्याओं का जल्द से जल्द हल करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर तहसीलदार बिलावर पंकज शर्मा सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed