फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Raised demand for making drains along the road

सड़क किनारे नालियां बनाने की उठाई मांग

विज्ञापन
Raised demand for making drains along the road
ब्लॉक दिवस पर समस्या सुनते एडीसी बसोहली। संवाद - फोटो : KATHUA
बसोहली। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में बुधवार को ब्लॉक दिवस का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एडीसी बसोहली तिलकराज थापा ने की। इस कार्यक्रम में लोगों की संख्या तो नाममात्र रही। वहीं, उपजिला बसोहली के सरकारी विभाग के अधिकारियों के बीच यह ब्लॉक दिवस निर्देशों के साथ संपन्न हुआ। पलाही पंचायत के लोगों ने एडीसी बसोहली को बताया कि हाई सेकेंडरी स्कूल के निकट तोला की और जाने वाली सड़क के किनारे नालियां न होने से बारिश के दिनों में पानी सड़क पर जमा हो जाता है। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। एडीसी ने लोक निर्माण विभाग के एईई को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं को देखते सड़क के किनारे नालियों का निर्माण किया जाए।
विज्ञापन

एडीसी ने जलशक्ति विभाग के एईई से क्षेत्र मे पेयजल आपूर्ति के बारे में जरूरी जानकारी हासिल की। इसके अलावा एडीसी ने पीएमजीएसवाई विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि बरसात का मौसम शुरू हो चुका है कहीं भी सड़क भूस्खलन या अन्य कारणों से बंद न हो। इसकी तैयारी अभी सेे कर लेें। ग्रामीण विकास विभाग बसोहली के बीडीओ को निर्देश दिए की पंचायतों में जो भी सोलर लाइटें लगाई गई हैं, उनमें से ज्यादातर सोलर लाइटें खराब पड़ी है, जिन्हें सात दिन के भीतर ठीक कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

एडीसी ने बताया की माशका के लोगों की मांग पर बसोहली से माशका वाया कछीड बस सेवा जल्द शुरू की जाएगी। इस दौरान ईओ पीआर सांगडा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के निर्देश पर साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग की ओर से 13 वार्डों में 26 लाइटें लगवाई गई थी। नगर कमेटी के ईओ ने बताया कि एक करोड़ रुपये के फंड लेन एंड ड्रेन जबकि 40 लाख रुपये के फंड शापिंग कांप्लेक्स बनाने के लिए आए हैं। एडीसी ने नगर कमेटी के ईओ को कहा कि टाउन हाल बसोहली में अगर किसी गरीब परिवार के व्यक्ति की शादी होती है और वह बीपीएल की श्रेणी में आता है, तो उससे निर्धारित फीस की 50 प्रतिशत फीस ही ली जाए। इसके लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी कर लें। इस अवसर पर तहसीलदार बसोहली अमन आनंद, एसडीपीओ शाजिया मीर, और भिन्न-भिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed