फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Rain may bring relief tonight, heatwave worsens trouble

Kathua News: आज रात राहत दे सकती है बारिश, लू के थपेड़ों से बढ़ी मुश्किल

विज्ञापन
Rain may bring relief tonight, heatwave worsens trouble
... पारा फिर 44 के पार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में गर्म हवाओं और धूल भरे तूफान ने बुधवार को जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहाड़ी इलाकों में भी गरम हवाओं का असर महसूस किया गया। दोपहर से ही तेज हवाओं का दौर चला और लू के थपेड़ों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं।

कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम विज्ञान इकाई के अनुसार, 28 मई की रात से 29 मई तक मध्यम वर्षा होने की संभावना है। अनुमान है कि इस दौरान लगभग 20 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जा सकती है। बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। केवीके प्रमुख डॉ. विशाल महाजन ने बताया कि अगले दो दिनों में मौसम करवट लेगा। बारिश और हवाओं के चलते वातावरण में नमी बढ़ेगी, जिससे खेतों और फसलों को भी लाभ होगा। वहीं, लू के कारण प्रभावित जनजीवन को भी राहत मिलेगी। अप्रैल और मई में इस साल कठुआ जिले में प्रचंड गर्मी ने दस्तक दी है। लगातार पारा 43 डिग्री और इसके पार रहने से मैदानी इलाकों में लू की समस्या बनी हुई है। इससे जहां दोपहर के समय सड़कें वीरान हो रही हैं और सामान्य जनजीवन भी बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed