फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   rain

बारिश से जम्मू-पठानकोट हाईवे तालाब में तब्दील

विज्ञापन
rain
कठुआ। बुधवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद शहर की गलियों, मोहल्लों से लेकर मुख्य सड़कें जलमग्न हो गईं। जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे भी तालाब में तब्दील हो गया। हटली मोड़ और मग्गर खड्ड के बीच हाईवे की एक ट्यूब पूरी तरह से जलमग्न रही। इस बीच एक बार फिर एक वाहन बड़े हादसे का शिकार होते होते बचा।
विज्ञापन

सुबह करीब 5 बजे से शुरू हुई बारिश आठ बजे तेज हो गई। दस बजे तक कई इलाके जलमग्न हो गए। वहीं शहर के आसपास के गांवों की गलियां भी तालाब बन गईं। करीब चार घंटे तक 75 मिमी हुई बारिश ने जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। स्कूली बच्चों से लेकर कामकाज को जाने वाले लोगों को घंटों बरसाती नालों का उफान थमने का इंतजार करना पड़ा। बारिश के चलते गत दिवस खुले स्कूलों में हाजिरी अपेक्षा से कम रही।
विज्ञापन

उधर, कठुआ शहर की सड़कें भी बारिश के पानी से लबालब रहीं। चौक-चौराहों पर बरसात का पानी खड़ा हाने से लोगों को भारी दिक्कतें हुईं, तो हटली मोड़ में हाईवे एक बार फिर जलमग्न हो गया। जिला के पहाड़ी इलाकों में भी भारी बारिश के कारण आवागमन प्रभावित रहा। बनी-बसोहली मार्ग पर बैकन के पास हुए भूस्खलन के कारण मार्ग पांच घंटे तक अवरुद्ध रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों के कई गांव को जोड़ने वाले सड़क संपर्क पर फिसलन बढ़ने से वाहनों की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हुई। भारी बारिश के कारण शहर के कोर्ट रोड, मुख्य बाजार सहित वार्ड 17 और वार्ड 21 जलभराव से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। वहीं रेलवे रोड स्थित चक रामचंद की गलियों में भरा बारिश का पानी वहां लोगों के घरों में भी घुस गया। जोरदार बारिश के कारण शहर के बीच से बहने वाली कठुआ खड्ड का जलस्तर काफी तेज हो गया था। हालांकि दस बजने के बाद बारिश का दौर थमा और जगह-जगह हो रहे जलभराव से लोगों को थोड़ी देर के बाद राहत भी मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed