फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Ragi Jathas glorify Guru's glory through Shabad Kirtan

रागी जत्थों ने शबद कीर्तन के माध्यम से गुरू की महिमा का गुणगान किया

विज्ञापन
Ragi Jathas glorify Guru's glory through Shabad Kirtan
कठुआ। दशम गुरू श्री गुरू गोबिंद सिंह के 355 वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा नानक सत्संग तरफ सांजी में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में शामिल संगत ने गुरू का आशीष प्राप्त किया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में गत सात जनवरी को शुरू हुए श्री अखंड साहिब पाठ भोग के बाद भव्य कीर्तन दरबार सजाया गया। जिसमें जिला गुरुद्वारा सिंह सभा कठुआ के ज्ञानी चरणजीत सिंह के नेतृत्व में रागी जत्थों ने शबद कीर्तन के माध्यम से गुरू की महिमा का गुणगान किया। कार्यक्रम में बीवी जतिंदर कौर और सुखमनी कमेटी तरफ सांझी के प्रमुख बीवी गुरप्रीत कौर की ओर से तैयार बच्चों के समूह ने श्री गुरू गोबिंद सिंह जी को समर्पित शबद गुरबानी का पाठ भी किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में गुरुद्वारा नानक सत्संग तरफ सांझी के अध्यक्ष सरदार गुरचरण सिंह ने श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला और संगत से खालसा पंथ के संस्थापक सरबंस दानी गुरू गोविंद सिंह जी की शिक्षाओं का पालन करने की अपील की। वहीं, डा.ॅ जोगबिंदर सिंह और ज्ञानी तरलोक सिंह ने श्री गुरू गोबिंद सिंह जी की व्याख्या और जीवन इतिहास और शिक्षाओं के साथ गुरबानी के उद्धरणों के साथ संगत को समृद्ध किया। समारोह की कार्यवाही महासचिव सरदार भजन सिंह ने करते हुए संगत से गुरू गोबिंद सिंह जी से प्रार्थना की कि वे हमें बुराई से लड़ने का साहस और शक्ति दें। अंत में सभी भक्तों को कड़ा प्रसाद और लंगर परोसा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed