{"_id":"5f2ef4378ebc3e3cff2ebc83","slug":"public-poblem-kathua-news-jmu2161327137","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेटाडोर में अधिक किराया वसूलने को लेकर रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेटाडोर में अधिक किराया वसूलने को लेकर रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानपुर। लगभग एक माह से महानपुर से विभिन्न गांवों के लिए मेटाडोर सर्विस शुरू की गई है, लेकिन मेटाडोर सवारियों से बढ़े हुए किराए को छोड़कर दुगना किराया ले रहे हैं। मेटाडोर में ओवरलोडिंग सवारी बैठा रहे हैं और प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देश की उल्लंघन करते हुए कोई भी सामाजिक दूरी का ख्याल नहीं रख रहे हैं।
पीडीपी के पूर्व जिला कठुआ ग्रामीण प्रधान जोगिंदर सिंह, बलवीर सिंह, कृपाल सिंह, बाबूराम आदि ने बताया की पिछले कुछ दिनों से मेटाडोर सर्विस महानपुर से विभिन्न इलाकों के लिए आ-जा रही है। उन्होंने बताया कि मेटाडोर में सवारियों से दुगना किराया लिया जा रहा है। सरकार द्वारा तीस प्रतिशत किराया बढ़ाया गया है, लेकिन उसकी कोई भी पालना नहीं कर रहा है। इसके साथ-साथ यह भी निर्देश दिए गए थे कि मेटाडोर में घोषित आदेश के अनुसार ही सवारियों को बिठाया जाए ताकि सामाजिक दूरी बने रहे, लेकिन विडंबना यह है कि मेटाडोर में दोगुनी सवारियों को बैठाया जा रहा है और सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। प्रशासन कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहा है। इसके चलते आम सवारी को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि तहसील प्रशासन के साथ-साथ जिला प्रशासन को भी उपरोक्त समस्या से अवगत कराया गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है की मेटाडोर में रेट लिस्ट लगाई जाए और साथ-साथ मेटाडोर के भीतर क्षमता के अनुसार सवारियां बैठाई जाएं।
----
चौकी ऑफिसर महानपुर को निर्देश दिए हैं कि वह स्थिति का जायजा लें, और जांच करें। ताकि लोगों की समस्या का हल हो सके।
-रमेश सिंह, तहसीलदार