फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   public news

Kathua News: लखनपुर में सजा जनता दरबार, उठा बिजली कटौती का मुद्दा

विज्ञापन
public news
लखनपुर। वीरवार को लखनपुर नगरपालिका परिसर में जिला प्रशासन व वन विभाग की ओर से जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें वन विभाग के वित्तीय आयुक्त व अपर मुख्य सचिव धीरज गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला उपायुक्त डॉ राकेश मिन्हास की मौजूदगी में वित्तीय आयुक्त ने अलग-अलग विभागों द्वारा स्थापित किए गए स्टॉल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इसमें उन्होंने प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ योजनाओं का जनता तक पहुंचने व उनके लाभ के बारे में भी जानकारी ली। वहीं आयोजित जनता दरबार में डीडीसी चेयरमैन व सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्र में पेश आ रही समस्याओं को वित्तीय आयुक्त के समक्ष रखा। इसमें डीडीसी चेयरमैन कर्नल महान सिंह ने बताया कि जिले में आज भी कुछ ऐसे गांव हैं, जहां पर सड़क सुविधा नहीं पहुंच पाई है और वहां पर वन विभाग की अनुमति न होने के कारण सड़कों का काम रुका है। इस मौके पर डीडीसी नगरी संदीप मजोत्रा ने लोगों की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखते हुए बताया कि आज सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत शहरी व ग्रामीण इलाकों में मकान बनाने के लिए जो सहायता राशि दे रही है, वह बहुत कम है क्योंकि आज एक कमरा बनाने में ही डेढ़ लाख से ज्यादा लग जाता है। ऐसे में इतनी सी राशि में मकान कैसे बनेगा। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में दो इमरजेंसी एंबुलेंस की जरूरत है क्योंकि आज भी लोगों को एंबुलेंस सहायता न मिल पाने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई कीमती जानें इसकी वजह से गई हैं। उन्होंने बताया कि जितनी भी राशि शेष बची हुई है, वह जल्दी आवंटित की जाए ताकि क्षेत्रों का विकास हो सके। वहीं लखनपुर नगरपालिका के पूर्व पार्षदों ने बिजली कटौती को परेशानी का मुख्य कारण बताया और इलाके में आठ से दस घंटे की कटौती को लोगों के साथ बेईमानी करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ सरकार लोगों को 24 घंटे बिजली, पानी देने की बात कर रही है और दूसरी तरफ इलाके में दस दस घंटे का बिजली कट रखा जा रहा है।
विज्ञापन

-----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्थापित समाज का उठा मुद्दा, जमीनों पर मालिकाना हक देने की मांग
जनता दरबार में विस्थापित परिवारों की मांग को उठाते हुए मनिंदर पाल सिंह सौरव ने अधिकारियों से मांग की है कि 1947, 1965 व 1971 के विस्थापित परिवारों को जो जमीनें दी गई हैं, उन पर उन्हें मालिकाना हक दिए जाएं। इस पर जिला उपायुक्त ने उन्हें बताया कि इस मांग को जानकारी के साथ प्रदेश प्रशासन को भेज दिया गया है और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही इस पर कोई आदेश जारी होंगे।
---------------------------------------
लखनपुर में भव्य द्वार स्थापित करने की मांग
प्रदेश के प्रवेशद्वार लखनपुर में भव्य द्वार बनाने की मांग करते हुए यूथ फेडरेशन लखनपुर के अध्यक्ष सन्नी शर्मा ने अधिकारियों के समक्ष कहा कि कहने में तो लखनपुर को जम्मू कश्मीर का प्रवेशद्वार कहा जाता है लेकिन असल में यहां पर कोई भी द्वार स्थापित नहीं किया गया है। उन्होंने प्रवेश द्वार बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि लखनपुर को मॉडल टाउन बनाया जाए चूंकि लखनपुर जम्मू कश्मीर का पहला कस्बा है और अगर दरवाजा ही स्वच्छ व सुंदर होगा तो ही यात्री अंदर आएंगे और प्रदेश की सुंदरता पर चार चांद लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed