फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protested against the lack of regular water supply

नियमित पानी आपूर्ति न होने का किया विरोध

विज्ञापन
protested against the lack of regular water supply
हीरानगर। छन्न दित्याल गांव में पानी की आपूर्ति नियमित रूप से न होने पर शनिवार को लोगों ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सप्ताह में एक या दो बार ही पानी की आपूर्ति होती है, वो भी पानी गंदा होता है। ऐसे में गदें पानी को पीकर लोग बीमार हो रहे हैं। वहीं, सबंधित विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। गर्मी के मौसम में पानी की आपूर्ति न होने से आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
विज्ञापन

कमल कुमार ने बताया कि महीने में मुश्किल से 5 से 6 बार ही गांव में पानी आपूर्ति होती है। साथ ही जिस पानी की आपूर्ति की जाती है वह पीने लायक नहीं है। पानी आपूर्ति की मेन पाइप पर लगे वॉल ऐसी जगहों पर लगाए गए हैं, जहां गंदा पानी जमा हुआ है और बीच में गंदगी फैली हुई है। इसकी वजह से गंदा पानी आपूर्ति में मिलने से लोगों के घरों तक पहुंचता है। कई बार इस बारे में संबंधित विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। सुनील कुमार ने कहा कि जल शक्ति विभाग इसी तरह से गंदे पानी की आपूर्ति करता रहा तो गांव में बीमारी फैलने की आशंका है। आगे उन्होंने बताया कि पानी आपूर्ति के लिए बनाया गया ओवरहेड टैंक भी कई जगहों से लीक हो रहा है, जिससे कोई बड़ा हादसा हो सकता है। प्रदर्शनकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर नियमित रूप से साफ पानी की आपूर्ति नहीं हुई तो वह हाईवे पर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन में सुनील कुमार, संजय कुमार, अश्विनी कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed