{"_id":"62c488e7dd34e20d6c6d4fcc","slug":"protest-problem-kathua-news-electercity-kathua-news-jmu263363245","type":"story","status":"publish","title_hn":"बासियां में आज भी अंधेरे में रातें काट रहे ग्रामीण, सड़क भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बासियां में आज भी अंधेरे में रातें काट रहे ग्रामीण, सड़क भी नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। बासियां के लोग आज भी अंधेरे में रातें काटने को मजबूर हैं। यहां सड़क सुविधा भी नहीं है। हाईवे से सटे गांव में आज तक बिजली नहीं पहुंची है। इस समस्या को लेकर लोगों ने मंगलवार को जिला सचिवालय में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने शामिल विजय कुमार ने कहा कि एक ओर सरकार हर घर को नल और पानी जैसी सहूलियत पहुंचाने के लिए योजनाएं चला रही है। वहीं, नेशनल हाईवे से सटी उनकी पंचायत के वार्ड-6 में पड़ते गांव बासियां के करीब 50 घरों में बिजली नहीं पहुंच पाई है। बिजली न होने से उनके बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। इस बारे में वे लोग कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन आज तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
गांव के पूर्व नायब सरपंच खेम राज ने कहा कि उनकी पंचायत के इस गांव में आज तक बिजली और सड़क जैसी सुविधा नहीं मिल पाई है। गांव की इन समस्याओं को लेकर आज उन्होंने डीसी राहुल पांडेय से मुलाकात कर समाधान करने की मांग उठाई है। डीसी से उन्हें बिजली की समस्या का समाधान करने के लिए एक सप्ताह में बिजली विभाग के अधिकारियों को गांव में भेजने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि छन्नरोड़ियां से बासियां तक बिजली पहुंचाने के लिए मात्र दस खंभों की जरूरत है। अगर प्रशासन चाहे तो एक सप्ताह में गांव के लोगों को बिजली की सहूलियत दे सकता है। इस मौके पर राजकुमार, राम पाल, मोहिंदर पाल बंटी शर्मा आदि भी उपस्थित रहे।