फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Protest

किसानों की समस्या पर गंभीर नहीं सरकार

विज्ञापन
Protest
हीरानगर। मढ़ीन में किसानों का धरना आठवें दिन भी जारी रहा। गांधी जयंती पर किसानों ने बिजली बिल माफ करने और खराब हुई फसलों का मुआवजा देने की मांग को लेकर यह धरना शुरू किया था।
विज्ञापन

इसका नेतृत्व कर रहे किसान नेता शिवदेव सिंह ने कहा कि आठ दिनों से धरना चल रहा है, लेकिन कोई भी बड़ा प्रशासनिक अधिकारी या जनप्रतिनिधि बात करने नहीं आया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। इस इलाके में खोले गए खरीद केंद्रों पर फसल बेचने की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। जो किसान अपनी मर्जी से पंजाब जाकर धान बेचना चाहते हैं उन्हें पुलिस परेशान कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग किसानों को बिल न भरने पर पुलिस कार्रवाई की धमकियां दे रहा है। 2013 और 2020 में बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा अभी तक नहीं मिला है। अब भी अगर किसान संघर्ष न करे तो और क्या करे? उनके पास अब यही एकमात्र रास्ता बचा है। इन तमाम समस्याओं के समाधान के लिए यह संघर्ष शुरू किया है। जब तक समाधान नहीं होता, संघर्ष जारी रहेगा। धरने में मखनी वर्मा, कुलजीत कुमार, धर्मपाल कुंडल, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed