फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Protest

कश्मीर आतंकी हमलों के विरोध में जलाया केंद्र सरकार का पुतला

विज्ञापन
Protest
हीरानगर। कश्मीर में बढ़ती आतंकी घटनाओं के खिलाफ शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय के बाहर केंद्र सरकार का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार कश्मीर में जम्मू के लोगों की सुरक्षा करने में नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष रमेश कुंडल ने कहा कि कश्मीर में आतंकवादी लोगों को चुन चुन कर मार रहे हैं। जम्मू संभाग के कर्मचारी जो वहां काम कर रहे हैं, वह सुरक्षित नहीं दिखाई दे रहे। सरकार उनकी सुरक्षा में नाकाम रही है। केंद्र सरकार ने आतंकवाद पर सख्त कार्रवाई की होती तो आज फिर से इस तरह के हालात न बनते।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की है कि कश्मीर में काम कर रहे जम्मू संभाग के कर्मचारियों को सुरक्षा दी जाए। जिन कर्मचारियों की मौत हुई है, उनके परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा और घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। वहीं, शिक्षा विभाग में काम कर रहे कर्मचारियों को ऑनलाइन कक्षाएं लगाने की अनुमति दी जाए। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान सोम राज, नरेंद्र पाल सिंह, अंग्रेज कुमार, रंजीत कुमार, शिवराम, सचिन कुमार, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed