फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Protest

बिल माफ और मुआवजे की मांग पर चौथे दिन भी अड़े रहे किसान

विज्ञापन
Protest
मढ़ीन में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसान, संवाद। - फोटो : KATHUA
हीरानगर। किसानों के बिजली बिल माफ करने और जल्द मुआवजा देने की मांग को लेकर मढ़ीन में धरना मंगलवार को भी जारी रहा। किसानों ने साफ तौर पर कहा है कि अगर उनकी मांगें मंजूर नहीं की गईं तो यह धरना इसी तरह जारी रहेगा।
विज्ञापन

किसान नेता शिवदेव सिंह ने कहा कि आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसानों को विद्युत विभाग की ओर से भेजे गए बिल परेशान कर रहे हैं। साथ जुटते राज्य पंजाब में नए मुख्यमंत्री ने पदभार संभालते ही किसानों के बिजली बिल माफ किए हैं। लेकिन, यहां बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे देने की बजाय किसानों पर बिजली बिल भरने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं, उनके लिए मोटे बिल भरना आसान नहीं है। उनके आर्थिक हालात ऐसे हैं कि वह घर का गुजर बसर बेहद मुश्किल से कर रहे हैं। 2014 और 2019 में बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे के लिए किसान कई बार संघर्ष कर चुके हैं, लेकिन उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया। प्रदर्शन में धर्मपाल कुंडल, सरदार चरनप्रीत सिंह, राकेश चौधरी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed