फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Protest

नगर परिषद के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Protest
नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन करते वार्ड 17 और 18 के लोग, संवाद। - फोटो : KATHUA
कठुआ। नगर परिषद की लगातार अनदेखी के चलते गलियों की हालत खस्ता हो गई है, और नालियां गंदगी से भरी हुई हैं। इन समस्याओं का समाधान न होने पर रविवार को शहर के वार्ड 17 और 18 के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन

दोपहर को वार्ड के दर्जनों लोगों ने परिषद के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अपने गुस्से का इजहार किया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अगले 15 दिनों में परिषद ने उनकी समस्या का समाधान करने के लिए पहल नहीं की, तो वे इसके खिलाफ डीसी कार्यालय में भी प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल संजय कुमार ने कहा कि लगभग 10 सालों से वार्ड में रहने वाले लोग खस्ताहाल गलियों और गंदे पानी की निकासी का उचित प्रबंध न होने पर आने वाली परेशानी से जूझ रहे हैं। बारिश के दौरान तो स्थिति इतनी ज्यादा खराब हो जाती है, कि यहां पैदल निकल पाना भी संभव नहीं हो पाता। गलियों की दशा खराब होने के कारण लोगों के वाहन खराब हो रहे हैं। कई बार तो दुर्घटनाओं की स्थिति भी पैदा जाती है। इस बारे में दर्जनों बार नगर परिषद के प्रधान, पार्षद और अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं किया गया। जिसके कारण यहां रहने वाले लोग बहुत बुरे हालात में जीवन यापन करने के लिए मजूबर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed