फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Protest

अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर संघर्ष का रास्ते पर निकल सकते हैं जलशक्ति विभाग के अस्थाई कर्मचारी

विज्ञापन
Protest
कार्यकारी अभियंका कार्यालय के समक्ष सरकार के खिलाफ रोष जताते जलशक्ति विभाग के अस्थाई कर्मचारी, ? - फोटो : KATHUA
कठुआ। दशकों से जल शक्ति विभाग में सेवा दे रहे अस्थायी कर्मचारियों ने एक बार फिर अपने हकों के लिए हुंकार भरी है। बुधवार को विभाग के कार्यकारी अधिकारी कार्यालय के सामने अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी कर दर्जनों अस्थायी कर्मचारियों ने सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाकर कड़ा रोष जताया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे रामगोपाल ने कहा कि सरकार निजी क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों के लिए न्यूनतम मजदूरी तय करती है। लेकिन, सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों के लिए सरकार उसी कानून को नहीं लागू करती। सरकार के इस भेदभावपूर्ण रवैये के चलते जल शक्ति विभाग में काम कर रहे हजारों अस्थायी कर्मचारियों का वर्षों से दोहन किया जा रहा है। हालत यह हैं कि न तो इन कर्मचारियों को पक्का किया जा रहा है, न ही इन्हें सरकार निर्धारित न्यूनतम मजदूरी दे रही है और न ही इनके लिए मानदेय मानसिक रूप से दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विभाग में सेवा दे रहे अस्थायी कर्मचारियों का मानदेय पिछले 50 महीनों का बकाया है। वर्ष 2019 में इन्हीं मांगों को लेकर कड़ा संघर्ष किया था। तब सरकार ने मांगों पर जल्द गौर करने का आश्वासन दिया था। लेकिन, फिर उन मांगों को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। डेढ़ साल से कोरोना महामारी के चलते अस्थाई कर्मचारी अपनी सेवाएं निरंतर विषम परिस्थितियों में जारी रखकर लोगों को पानी पिला रहे थे। इसके बावजूद सरकार का रवैया सकारात्मक नहीं दिख रहा है। ऐसे में कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मौजूद कर्मचारी नेता शिवनारायण ने कहा कि आने वाली 25 तारीख को कर्मचारियों की बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें जिले भर से आने वाले कर्मचारियों से विचार विमर्श किया जाएगा। इस दौरान अगर सरकार ने अस्थायी कर्मचारियों की सुध नहीं ली, तो उन्हें फिर से हड़ताल का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा। इसकी जिम्मेदार खुद सरकार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed