{"_id":"6127ed218ebc3e79eb195490","slug":"protest-kathua-news-jmu242351186","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में व्याप्त पेयजल संकट का समाधान न होने पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में व्याप्त पेयजल संकट का समाधान न होने पर जताया रोष
विज्ञापन
पेयजल समस्या को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण - विज्ञप्ति
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। नगरी क्षेत्र के सुमवां गांव में व्याप्त पेयजल संकट का समाधान हो न होने पर ग्रामीणों ने कड़ा रोष जताया है। वीरवार को दर्जनों ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अपने गुस्से का इजहार किया। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान जल्द नहीं हुआ, तो वे कड़ा रुख अख्तियार करेंगे।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे पीडीपी एससी मोर्चा के जिला प्रधान मंगल दास ने कहा कि गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए जल शक्ति विभाग ने पाइपलाइन बिछाई गई हैं। लेकिन, उसमें वर्षों से पानी नहीं आया। वहीं, गांव में लोगों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिए लगाए गए दो डीप बोर हैंडपंप भी दो सालों से खराब पड़े हैं। विभाग इसकी सुध ही नहीं ले रहा है। जिसके चलते यहां रहने वाले करीब 50 परिवारों को कई सालों से पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
मंगल दास ने कहा कि इस बारे में दर्जनों बार ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों से मिलकर समस्या का समाधान करने की फरियाद की है। लेकिन, ग्रामीणों की इस मांग को आज तक हल नहीं किया गया। विभाग की लापरवाही के कारण लोगों को अपनी प्यास बुझाने के लिए खेतों में लगे बोरों से पानी लाना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रशासन इस मामले में जल्द कार्रवाई कर ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं करता, तो वे विभाग के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे।