फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest

पार्षद के भाई के साथ मारपीट का आरोप, प्रदर्शन

विज्ञापन
protest
कठुआ। शहर के वार्ड नंबर 10 से पार्षद के भाई के साथ हुई कथित मारपीट की घटना पर समर्थक पार्षदों ने कड़ा रोष जताया है। बुधवार को समर्थक पार्षदों ने एसएसपी कार्यालय के समक्ष कॉलेज रोड जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान घटना के लिए नगर परिषद के प्रधान और उनके भतीजे को जिम्मेदार ठहराते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे डीएसपी हेडक्वार्टर शम्मी कुमार ने प्रदर्शनकारियों को एसएसपी कार्यालय में आकर बात रखने के लिए कहा। आधे घंटे तक चले प्रदर्शन के चलते सड़क पर दोनों तरफ आवाजाही बंद रही।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल वार्ड नंबर 10 के पार्षद अजय कुमार ने कहा कि मंगलवार की रात उनके भाई यशपाल जो मुखर्जी चौक में फड़ी लगाकर अपना गुजारा करते हैं। वह काम खत्म करके घर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में नगर परिषद के प्रधान नरेश शर्मा के भतीजे पंकज शर्मा ने उनका रास्ता रोक लिया और भला बुरा कहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि उन्होंने इस दौरान हाथापाई करते हुए धमकी दी कि अगर वह लोग नरेश शर्मा के खिलाफ कोई भी कदम उठाते हैं, तो उसके परिणाम उन्हें भुगतने होंगे। अजय कुमार ने कहा कि नगर परिषद में 1 माह पूर्व आए अविश्वास प्रस्ताव के बाद से ही वह नगर परिषद के प्रधान के निशाने पर हैं और बार-बार उनके परिवार को तरह-तरह के प्रलोभन दिए गए। लेकिन जब वह नहीं टूटे तो अब उन्हें डराया धमकाया जा रहा है। इसे वह बर्दाश्त नहीं करेंगे।
वहीं, प्रदर्शन में शामिल पार्षद रविंद्र सिंह पठानिया ने कहा कि नगर परिषद के प्रधान के खिलाफ 12 पार्षदों द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव इस तरह की घटनाओं का मूल कारण है। क्योंकि इससे प्रधान की कुर्सी छीन सकती है। लिहाजा प्रधान और उनके समर्थक तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अभी तो वह कुछ पार्षदों और समर्थकों के साथ नगर परिषद के प्रधान के खिलाफ सड़क पर उतरे हैं। लेकिन अगर पुलिस ने इस मामले में कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की तो सभी पार्षद वार्ड के लोगों के साथ बाहर निकलेंगे।
वही वार्ड नंबर 7 के पार्षद अनिरुद्ध शर्मा ने नगर परिषद के प्रधान के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा कि शुरू से ही उनकी कार्रवाई पारदर्शी नहीं रही। इसका उन्होंने समय-समय पर विरोध किया है। नगर परिषद के प्रधान द्वारा अनुचित तरीके से किए जा रहे हैं कार्यों के कारण ही 12 पार्षद उनके खिलाफ मैदान में उतरे हैं। तब तक पीछे नहीं हटेंगे, जब तक उन्हें कुर्सी से हटा नहीं दिया जाता है।

कोई मारपीट नहीं हुई, आरोप पूरी तरह से निराधार
इस संबंध में कांग्रेस नेता पंकज शर्मा का कहना है कि उनके ऊपर पार्षदों द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार है। क्योंकि बीती रात कोई मारपीट हुई ही नहीं। सिर्फ उन्होंने अपने बकाया 4 लाख रुपये मांगे थे, जो उन्होंने अजय कुमार के परिवार को कुछ समय पूर्व दिए थे। लेकिन इस घटना को तूल दिया जा रहा है। अगर उन्होंने कोई मारपीट की थी, तो मारपीट के निशान होने चाहिए। कपड़े फटे होने चाहिए। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। लिहाजा उक्त घटना केवल राजनीति से प्रेरित है। उधार ली गई राशि वापस मांगने पर इसे राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। इससे न तो भाजपा और न ही कांग्रेस का कुछ लेना देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed