{"_id":"60e5f9348ebc3ebf5a00b1d7","slug":"protest-kathua-news-jmu238979716","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने तबादला नीति को लेकर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने तबादला नीति को लेकर उठाए सवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। जम्मू कश्मीर टीचर फोरम के बैनर तले बिलावर इकाई के अध्यक्ष विजय शर्मा की अध्यक्षता में शिक्षकों ने डिप्टी सीईओ कार्यालय के बाहर बुधवार को प्रदर्शन किया, और तबादला नीति के विरोध में नारेबाजी की गई।
शिक्षकों के अनुसार इस तबादला नीति की वजह से पहले भी दो सीईओ की कुर्सी जा चुकी है। इस बार तो जैसे ही सूची जारी की गई, धरना प्रदर्शन और रोष का सिलसिला हर तरफ जारी हो गया। विवाद हमेशा विभाग को इस बात के लिए घेर लेता है, क्योंकि रसूखदार कर्मचारियों के तबादले जहां कुछ ही सालों में उनके मन चाहे स्थानों पर कर दिए जाते हैं, वहीं कई चाहतों को विभाग सात-सात साल बाद भी नई पोस्टिंग देना भूल चुका है। दूरदराज इलाकों में सेवाएं देने वाले शिक्षकों को पूछने वाला भी कोई नहीं है। हाल ही में शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तर पर किए गए तबादलों में भी कुछ ऐसा ही देखने मिला। सूची में कुछ ऐसे शिक्षक हैं, जिनके तबादले 2013 के बाद पहली बार किए गए हैं। लेकिन, वार्षिक तबादला नीति को दरकिनार किया गया है। क्षेत्र में कई शिक्षकों का 2016 में नियुक्ति के बाद एक बार भी तबादला नहीं हुआ। जोनल शिक्षा अधिकारी से प्रपोजल गया ही नहीं, और सूची में कठुआ कार्यालय में बैठकर ही तबादले कर दिए गए, जो मंजूर नहीं। इस अवसर पर कई शिक्षक मौजूद रहे।