{"_id":"609a9d998ebc3ed63b653e4f","slug":"protest-kathua-news-jmu235071578","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर जताया रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले चार माह से नगर परिषद की सुस्त कार्यप्रणाली का दंश झेल रहे वार्ड नंबर पांच के लोगों ने कड़ा रोष जताया है। मंगलवार को स्थानीय लोगों ने परिषद के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए लोगों की समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे स्थानीय दिवाकर शर्मा ने कहा कि परिषद द्वारा 4 महीने से ज्यादा वक्त से वार्ड में 100 मीटर के लगभग गली का निर्माण किया जा रहा है, जो सुस्त गति से हो रहा है।
उन्होंने कहा कि चार महीने का समय बीत जाने के बावजूद अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया। वहीं निर्माण के इस कार्य में योजना का अभाव लोगों के लिए समस्या का कारण बन रहा है। उन्होंने कहा कि इस गली के निर्माण के साथ-साथ नाले का भी निर्माण कार्य किया जा रहा है। लेकिन नाले के लेवल में ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वही पहले से बने नालो जिनकी वर्षों से सफाई नहीं हुई है। उन्हें भी जस का तस बंद करने का प्रयास किया जा रहा है।
गर्मी के मौसम में जब मच्छर और मक्खियों का प्रकोप अपने चरम पर है, तो परिषद की इस तरह की कार्यप्रणाली लोगों के लिए मुसीबत का कारण बन रही है। उन्होंने नगर परिषद के प्रधान से इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए निर्माण कार्य को जल्द पूरा करवाने के साथ-साथ इसे लोगों की अपेक्षा के अनुरूप करवाए जाने की मांग की है।