फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest

कार्यकर्ताओं की हत्या पर भाजपा ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला

विज्ञापन
protest
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी और उसके समर्थकों की हो रही हत्याओं पर जिला भर में कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। शहर के मुखर्जी चौक पर एकत्र कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला जलाया। इस दौरान केंद्र सरकार से पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पार्टी के सिटी मंडल प्रधान अजय कुमार ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जिस तरह से अराजकता का माहौल है। उससे साफ है कि वहां जानबूझ कर इस तरह की राजनीतिक हिंसा को बढ़ावा दिया जा रहा है। एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद वहां पार्टी की महिला कार्यकर्ता के साथ बलात्कार जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इसका वह विरोध करते हैं।
विज्ञापन

जिला इकाई के मुख्य प्रवक्ता राहुल देव शर्मा ने कहा कि मात्र 2 दिन हुए हैं चुनाव संपन्न हुए और भारतीय जनता पार्टी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं की जिस प्रकार से हत्याएं हो रही हैं। इससे साफ है कि वहां लोकतांत्रिक सरकार का गठन नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यह केवल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की सुरक्षा से जुड़ा मसला नहीं है। वहां हर उस व्यक्ति की सुरक्षा दांव पर लगी है, जो राष्ट्रवाद का शुभचिंतक है। केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल की सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाए। इस मौके पर धर्मवीर सिंह जसरोटिया, वार्ड सात के पार्षद अनिरुद्ध शर्मा, गौरव गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिला के पहाड़ी उपमंडल बनी में भी भाजपाइयों ने विरोध प्रदर्शन किया। पहाड़ी जिला प्रधान व पूर्व विधायक जीवन लाल की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी की। इस क्रम में नगरी कस्बे में मंडल प्रधान चत्तर सिंह की अध्यक्षता में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्र वादियों की हत्या पर रोष जताते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया। इस दौरान पुतला भी जलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलावर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। बिलावर भाजपा पहाड़ी जिला के महामंत्री गोपाल कृष्ण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ रोष जताया और वहां राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हुई हिंसक घटनाओं में भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया गया है, जिसमें कई की जान चली गई है। उन्होंने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जाए। वहां राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग भी की। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता संजीत शर्मा, पीयूष रैना, संजू गुप्ता, दीवान चंद, अशोक शर्मा मौजूद रहे।

बसोहली में जिला माइनारिटी मोर्चा के प्रधान परवेज रजा की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कहा कि हिंसक घटनाएं निंदनीय हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ताओं की ओर से लोकतंत्र की हत्या करते हुए भाजपा समर्थकों को निशाना बनाया गया है। महिला कार्यकर्ताओं के साथ भी हिंसक घटनाएं हुई हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से मांग की है कि पश्चिम बंगाल में घटित इन घटनाओं की सीबीआई जांच करवाई जाए और वहां राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। इस अवसर पर अनिल शर्मा, आफताब अली, नजीर अहमद, सुरेंद्र कुमार, जोगिंदर पाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed