फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest

जेडब्ल्यूसीसी की चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

विज्ञापन
protest
जेडब्ल्यूसीसी चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की प्रति दिखाते डेलिगेट्स। - फोटो : KATHUA
हीरानगर। जम्मू वुमन क्रेडिट कोऑपरेटिव (जेडब्ल्यूसीसी) की चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। जेडब्ल्यूसीसी की डेलीगेट कमलेश वर्मा ने शुक्रवार को कूटा ब्रांच में प्रेसवार्ता के दौरान आरोप लगाया कि पूर्व सांसद और प्रदेश के पूर्व मंत्री की पत्नी जेडब्ल्यूसीसी की स्वयंभू चेयरपर्सन बनी हुई हैं। पावर का इस्तेमाल करते हुए कई शाखाओं को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। जरूरतमंद महिलाओं की मेहनत की कमाई को हड़पने की कोशिश की जा रही है। जब यह मामला जेडब्ल्यूसीसी के डेलिगेट्स के संज्ञान में आया तो तुरंत स्वयंभू चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव जारी कर दिया गया।
विज्ञापन

डेलिगेट्स ने अब पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी 30 दिन के भीतर फिर से चुनाव कराएगी। चुनाव में जिसे डेलिगेट्स का समर्थन मिलेगा उसे चेयरपर्सन चुना जाएगा। कमलेश वर्मा ने अपने साथ जुड़े सदस्यों को भी आश्वस्त करते कहा कि यहां जमा कराए गए उनके पैसे पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इसके लिए पहले भी कानूनी लड़ाई लड़ी और आगे भी जरूरत पड़ी तो लड़ेंगे। यहां मौजूद अन्य डेलिगेट्स ने भी पूर्व मंत्री की पत्नी की कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed